बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। खून से लथपथ लाश उनके घर से बरामद हुई है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में हत्या का शक पत्नी पर जताया है। पुलिस ने बताया कि वारदात के समय डीजीपी के घर पर तीन लोग मौजूद थे। जिसमें एक उनकी पत्नी, बेटी और एक और तीसरा शख्स वहां मौजूद था। तीनों से पूछताछ की जा रही है।
बेंगलुरु के एडिशनल सीपी विकास कुमार ने बताया कि आज दोपहर करीब साढे चार बजे हमें हमारे पूर्व डीजीपी और आईजीपी ओम प्रकाश की मौत की सूचना मिली। उनके बेटे से संपर्क किया गया है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि मामला आंतरिक हो सकता है। ऐसा लगता है कि किसी धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इतना खून बह गया कि मौत हो गई। पुलिस ने यह भी बताया कि डीजीपी के पेट पर सीने पर धारदार हथियार से कई हमले किए गए थे। वारदात के बाद डीजीपी के घर में मौजूद किसी भी शख्स ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी। किसी पड़ोसी ने पुलिस को फोन किया।
👉 यह भी पढ़ें:
- पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और उनकी पूर्व मंत्री पत्नी पर बेटे की हत्या के मामले में केस, एक वीडियो के आधार पर पुलिस ने लिया एक्शन
- कर्नाटक के पूर्व डीजीपी को मारने से पहले पत्नी ने फेंकी थी मिर्च पाउडर, मारने के बाद सहेली को फोन किया-आई किल्ड द मॉनस्टर
- मध्यप्रदेश के पूर्व पूर्व डीजीपी एचएम जोशी को केयर टेकर ने पीटा, पुलिस में की शिकायत, एजेंसी के जरिए रखा था काम पर
1981 बैच के आईपीएस थे ओम प्रकाश
प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। वे बिहार के चंपारण के मूल निवासी थे और उन्होंने भूविज्ञान में एमएससी की डिग्री हासिल की थी। उन्हें एक मार्च, 2015 को पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया था।


