किसानों की सरकार से वार्ता विफल ,दिल्ली कूच की तैयारी,दिल्ली में धारा   १४४ लागू 

Date:

किसानों की सरकार से वार्ता विफल ,दिल्ली कूच की तैयारी,दिल्ली में धारा १४४ लागू

एमएसपी की गारंटी , स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट, कर्ज माफ़ी जैसे मुद्दों पर किसान नेताओं और सरकार के बीच बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश सफल नहीं हुई . सरकार के मंत्रियों से बातचीत के बाद किसान नेताओं ने 13 फरवरी यानी आज दिल्ली कूच करने की बात दोहराई .

किसान संगठनों को मनाने के लिए सोमवार देर रात चंडीगढ़ में सरकार के कई मंत्रियों और किसान नेताओं के बीच बैठक हुई.

किसान मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस का अलर्ट, धारा 144 लागू, SKM ने किया 16  फरवरी को भारत बंद का ऐलान - Delhi Police alert regarding farmers march  section 144 imposed ntc - AajTak

ये बैठक काफ़ी देर तक चली मगर किसानों को मनाने में सरकार विफल रही.किसानों के दिल्ली कूच करने के ऐलान से सरकार सतर्क है और दिल्ली में एक महीने तक धारा 144 लागू कर दी गई है

Before Farmers Delhi Chalo call on 13 february Section 144 imposed in delhi  preparations to seal all borders - किसानों के दिल्ली कूच से पहले राजधानी  में धारा 144 लागू, चप्पे-चप्पे पर

दिल्ली पुलिस की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि 13 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा , किसान मजदूर मोर्चा और कुछ और किसान संगठनों ने दिल्ली चलो का ऐलान किया है. वो अपनी मांगों को लेकर संसद भवन के बाहर प्रदर्शन करना चाहते हैं.किसानों के आंदोलन से तनाव, सामाजिक सद्भाव बिगड़ने और हिंसा फैलने की आशंका है. लिहाजा खुफिया अलर्ट को देखते हुए ये फैसला किया गया है.

भारत सरकार का बयान, 'किसी विदेशी सरकार ने किसान आंदोलन का समर्थन नहीं किया,  लेकिन कनाडा..

पुलिस ने कहा है प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर ट्रॉली का इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे अन्य वाहन चालकों को असुविधा हो सकती है. इसे देखते हुए नई दिल्ली में ट्रैक्टरों के चलने पर बैन लगा दिया गया है.इसके अलावा पुलिस ने सड़क जाम , रास्ता रोकने, रैली करने ,ईंट, पत्थर, एसिड, पेट्रोल जमा ,भड़काऊ नारे और पोस्टर लगाने व बगैर अनुमति के लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर एक्शन, डिप्टी जेलर को हटाया, दो और पर होगी कार्रवाई

मॉडल एवं एक्टर ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार सास गिरिबाला सिंह को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में सख्त एक्शन हुआ है। रविवार को महानिदेशक जेल के निर्देश पर डीआईजी जेल संजय पाण्डेय ने भोपाल केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद गिरिबाला सिंह की बैरक की सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर जया यादव को रविवार शाम पद से हटा दिया गया।