आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 8 लोगों की मौत, कई लोग गंभीर रूप से घायल

Date:

विशाखापत्तनमआंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले से एक बड़े हादसे की खबर है। यहां रविवार को कोटावुराटला मंडल के कैलासपट्टनम गांव की एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया। इस हादसे में कम से कम आठ लोगों की जान चली गई और सात से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मरने वालों में दो महिलाएं भी हैं।

बताया जाता है कि यह धमाका पटाखा बनाने वाली यूनिट के अंदर हुआ। धमाके के बाद आग तेजी से फैली और पूरे यूनिट को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों का कहना है कि फैक्ट्री में रखे पटाखों के बड़े भंडार में आग लग गई। इससे एक बड़ा धमाका हुआ और पूरी यूनिट मलबे में तब्दील हो गई। हादसे के समय फैक्ट्री में 15 कर्मचारी काम कर रहे थे। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के इलाके में भी नुकसान हुआ है। ये पटाखे आने वाले त्योहारों और शादियों के लिए बनाए जा रहे थे। सभी मजदूर काकीनाडा जिले के समार समालकोट इलाके के रहने वाले थे। पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने शवों को बरामद किया। पुलिस को आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। क्योंकि कुछ लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। पुलिस अभी तक धमाके के सही कारणों का पता नहीं लगा पाई है। वे यह भी जांच कर रहे हैं कि यह यूनिट अवैध थी या इसके पास लाइसेंस था।

सीएम चंद्रबाबू नायडू ने जताया दुख

आंध प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख जताया है। वहीं आंध्र के गृह मंत्री वी अनिता ने बताया कि आग लगने की दुर्घटना में दो महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने जिले के अधिकारियों को घायलों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related