चुनाव आयोग ने जारी किया तीसरे चरण की वोटिंग का डेटा ,
भारतीय चुनाव आयोग के मुताबिक़ तीसरे चरण में 65.68 फ़ीसदी मतदान हुआ है.तीसरे चरण में सात मई को 11 राज्यों की 93 लोकसभा सीटों पर वोट डाले गए थे.चुनाव आयोग के मुताबिक़ तीसरे चरण में 66.98 फ़ीसदी पुरुषों, 64.41 फ़ीसदी महिलाओं और 25.2 फ़ीसदी थर्ड जेंडर ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.
👉 यह भी पढ़ें:
- कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को चुनाव आयोग का नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब
- मुशिर्दाबाद की रैली में ममता बनर्जी ने साधा भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना, मालदा की घटना के लिए गृह मंत्री शाह से मांगा इस्तीफा
- भाजपा ने चुनाव आयोग से की बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की शिकायत, लोगों को धमकाने का लगाया आरोप
- चुनाव आयोग के लेटर पर भाजपा की मुहर ने मचाया बवाल, कांग्रेस, सीपीएम और टीएमसी ने उठाए सवाल, आयोग ने कहा- क्लेरिकल एरर
चुनाव आयोग ने चार दिन की देरी के बाद तीसरे चरण का वोटिंग डेटा जारी किया है.पहले चरण के मतदान का डेटा 11 दिन की देरी के बाद जारी हुआ था, जबकि दूसरे चरण का डेटा आने में भी चार दिन का वक़्त लगा था.
चुनाव आयोग के देरी से डेटा जारी करने पर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों द्वारा सवाल भी उठाए जा रहे हैं.पहले चरण में 102 संसदीय सीटों पर 66.14 प्रतिशत और दूसरे चरण में 88 सीटों पर 66.71 प्रतिशत वोट पड़े.


