फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। उस समय 6 बजकर 35 मिनट हो रहे थे। इसकी तीव्रता 2.5 मापी गई है। भूकंप का केंद्र धरती से केवल 6 किलोमीटर की गहराई में था। झटके महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
उल्लेखनीय है कि इन दिनों दिल्ली–एनसीआर में भूकंप के झटके खूब महसूस किए जा रहे हैं। दिल्ली से सटे हरियाणा और यूपी के जिलों में धरती डोल रही है। 17 फरवरी को दिल्ली–एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता तब रिक्टर स्केल पर महज 4 थी, लेकिन इसका असर 7-8 जैसा महसूस हुआ था। दिल्ली–एनसीआर के लोगों में हड़कंप मच गया था।दिल्ली में आए भूकंप से अजीब आवाज भी आई थी, जिससे लोग ज्यादा डर गए थे। वैज्ञानिकों ने दावा किया कि डरावनी आवाज भूकंप से जमीन के अंदर हुए वाइब्रेशन के चलते आई थी।
👉 यह भी पढ़ें:
- PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, UPI से लेकर जन औषधि तक 19 ऐतिहासिक समझौतों पर लगी मुहर
- Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने सोने से लेकर पेट्रोल तक पर की चर्चा, नांदेड़ की एक शादी का किस्सा भी सुनाया
- UNICEF Report 2026: Climate Change का सबसे बड़ा शिकार बन रहे भारत के बच्चे! 97% बच्चे कई जलवायु खतरों की चपेट में
- Venezuela Earthquake: 7.5 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप से अब तक , 920 की मौत, 3,360 घायल |
- Venezuela Earthquake: 7.5 और 7.2 तीव्रता के दो भीषण भूकंपों से तबाही, 235 की मौत, 4300 से ज्यादा घायल; दुनिया भर से मदद शुरू
- Climate Change Alert: क्या भारत का मानसून बन जाएगा ‘साइलेंट किलर’? IIT Study में चौंकाने वाला खुलासा, 70 करोड़ लोग खतरे में!
कई राज्यो में लगातार आ रहा भूकंप
देश के अलग-अलग राज्यों में लगातार आ रहे भूकंप के झटकों से दहशत बनी हुई है। बीते 10 दिनों में कई राज्यों में भूकंप आया है। 27 फरवरी को तड़के जब लोग सुबह अपने घरों में चैन की नींद सो रहे थे, तब असम में भूकंप के जोरदार झटके आए थे। इन झटकों ने लोगों की नींद खोल दी और वह घबराकर अपने घरों से बाहर निकले। भूकंप का केंद्र असम में ही था। भूकंप के तेज झटकों से असम ही नहीं भारत की कई पड़ोसी देश भी हिल गए। बांग्लादेश, भूटान और चीन में भी झटके महसूस किए गए थे। हाल ही में नेपाल में भी भूकंप आया था, जिससे बिहार के कई जिलों में भी झटके महसूस किए गए थे।



