केजरीवाल के माता पिता को क्या चढ़ा है चाव
22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में क्या शामिल होंगे केजरीवाल,इस मुद्दे पर क्या है दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया
👉 यह भी पढ़ें:
- Ram Mandir चढ़ावा चोरी मामले में बैंक कर्मचारी की मिलीभगत भी आई सामने, बैंक में ही होता था रकम का बंटवारा
- Ram Mandir चढ़ावा चोरी मामले में 2 गिरफ्तार, ट्रस्ट की शिकायत पर पहली बार दर्ज हुई एफआईआर, आरोपियों में आठ नामजद
- Ram Mandir Donation Case: SIT रिपोर्ट में बड़ा खुलासा! 14 लोग घेरे में, ट्रस्ट पुनर्गठन और CEO नियुक्ति की सिफारिश से मचा हड़कंप
- Ram Mandir Donation Row: संजय राउत का BJP पर बड़ा हमला, ‘महमूद गजनवी जैसी लूट’ वाले बयान से गरमाई राजनीति
- Ayodhya Ram Mandir Donation Controversy: चढ़ावे में घोटाले के आरोपों से मचा सियासी तूफान, क्या SIT जांच में सामने आएगा बड़ा सच?
- अयोध्या के राम मंदिर में दान राशि चोरी को लेकर सीएम योगी का सख्त एक्शन, जांच के लिए बनाई एसआईटी
केजरीवाल ने कहा, 22 तारीख को जब वहां मंदिर का शुभारंभ होगा, तो उसके बाद हमारी कोशिश होगी कि अयोध्या के लिए और ट्रेनें वहां जा सकें.
मंदिर के आयोजन में शामिल होने के सवाल पर केजरीवाल ने कहा, ‘उनकी एक चिट्ठी आई थी और कहा था कि कोई निजी तौर पर आमंत्रित करने आएगा. पर वो तो कोई आया नहीं, कोई बात नहीं. चिट्ठी में लिखा है कि बहुत वीआईपी और वीवीआईपी लोग आएंगे इसलिए सुरक्षा के मद्देनज़र एक ही व्यक्ति की अनुमति है.”
केजरीवाल ने कहा,’मैं चाहता हूं कि अपनी धर्मपत्नी और अपने बच्चों के साथ जाऊं. मेरे माता पिता को भी बहुत ज़्यादा चाव चढ़ा है कि हमें जाकर राम लला के दर्शन करने हैं. हम बाद में सपरिवार अयोध्या जाएंगे.”
केजरीवाल के अलावा कांग्रेस, लालू यादव, शरद पवार ने 22 जनवरी को अयोध्या जाने से इंकार किया है.



