वरुण गांधी को नहीं मिला टिकट
भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की. इसमें पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी का नाम नहीं है. हालांकि उनकी मां मेनका गांधी को सुल्तानपुर से टिकट दिया गया है.वरुण गांधी के निजी सचिव ने 20 मार्च को नामांकन पत्र के चार सेट खरीदे थे. इसी के बाद से उनके निर्दलीय चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं.



