दिल्ली में आप के आरोपों पर बवाल, भाजपा की शिकायत पर एलजी का एक्शन, केजरीवाल के घर पहुंची एसीबी

Date:

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम शनिवार को आएंगे, इससे पहले ही वहां सियासी बवाल मच गया है। आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल के 15-15 करोड़ रुपए में विधायकों को खरीदने के आरोपों पर भाजपा ने एलजी वीके सक्सेना से शिकायत की है। इसके बाद एलजी ने एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) को जांच के आदेश दिए। आदेश जारी होते ही एसीबी की टीम केजरीवाल के घर पहुंच गई।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को अरविंद केजरीवाल के आरोपों को लेकर दिल्ली भाजपा ने शुक्रवार को एलजी को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की थी। भाजपा ने अपने पत्र में आरोप लगाया था कि केजरीवाल ने दिल्ली भाजपा पर जितने भी आरोप लगाए हैं वो झूठे और निराधार हैं। यह भाजपा की छवि खराब करने और मतदान खत्म करने के तुरंत बाद दिल्ली में दहशत और अशांति की स्थिति पैदा करने के इरादे से लगाए गए है।

👉 यह भी पढ़ें:

केजरीवाल ने लगाए थे आरोप

आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को एक्स पर एक पोस्ट में दावा किया था कि आप के 16 उम्मीदवारों को भाजपा की ओर से मंत्री पद और पार्टी बदलने पर 15-15 करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव मिला है। केजरीवाल ने अपने पोस्ट में कहा था कि कुछ एजेंसियां दिखा रही हैं कि भाजपा की 55 से ज्यादा सीट रही हैं। पिछले दो घंटे में हमारे 16 उम्मीदवारों के पास फोन गए हैं किआपछोड़ के उनकी पार्टी में जाओ। मंत्री बना देंगे 15-15 करोड़ देंगे। अगर इनकी पार्टी की 55 से ज्यादा सीटें रहीं हैं, तो हमारे उम्मीदवारों को फोन करने की क्या जरूरत है?

केजरीवाल से हो रही है पूछताछ

बताया जा रहा है कि एसीबी की 3 सदस्यीय टीम केजरीवाल के घर पहुंचकर उनके आरोपों केबारे में पूछताछ कर रही है। इस मामले में आप की लीगल टीम का कहना है कि वह बिना किसी नोटिस के आए हैं। केजरीवाल के सबसे करीबी सूत्रों ने कहा, बिना किसी पूर्व नोटिस के एंटी करप्शन ब्रांच की टीम केजरीवाल के घर पर पहुंची है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Manipur में उग्रवादियों ने सुरक्षा बल के काफिले पर किया हमला असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल

मणिपुर के उखरुल जिले में सोमवार को उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों के काफिले पर हमला कर दिया। इस हमले में असम राइफल्स के दो जवान बलिदान हो गए। कई अन्य घायल हो गए। घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे पहाड़ी जिले के नुंगशांग खोंग इलाके में हुई।