दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री, मुआवज़े का एलान

Date:

दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री, मुआवज़े का एलान

शुक्रवार तड़के भारी बारिश के बीच इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत की हिस्सा गिर गया. इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई है और कई घायल भी हैं.

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू मौके पर पहुंचे और हालात का जायज़ा लिया.

मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, “ये ढांचा 2009 में बना था और हमने दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड से भी कहा है कि वो अपनी तरफ से जांच करें. हम सब कुछ इनके ऊपर ही नहीं छोड़ रहे हैं. मंत्रालय की तरफ से डीजीसीए जो सुरक्षा की निगरानी भी करता है, वो भी इस जांच का हिस्सा होंगे और हमें रिपोर्ट देंगे.मंत्रालय की तरफ़ से मैं आपको आश्वासन दिलाता हूं कि इसे गंभीरता से लिया जा रहा है. न सिर्फ ये एयरपोर्ट बल्कि देशभर में हर वो एयरपोर्ट जहां पर ऐसे ढांचे हैं हम उन सबको फिर से देखेंगे और सभी ऐसे एयरपोर्ट्स की जांच करेंगे.केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने दुर्घटना में जान गंवाने वालों और घायलों के लिए मुआवज़े का एलान भी किया. मृतकों के लिए 20 लाख रुपये और घायलों को 3 लाख रुपये देने की घोषणा की गई है.हादसे में कैब ड्राइवर मुन्ना यादव की मौत हुई है.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अंडमान में मिला ‘ऊर्जा का खजाना’! भारत को मिली बड़ी प्राकृतिक गैस खोज, क्या खत्म होगी विदेशी तेल-गैस पर निर्भरता?

केंद्रीय मंत्री Hardeep Singh Puri ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया है कि सरकारी कंपनी Oil India Limited ने अंडमान के अपतटीय  क्षेत्र में प्राकृतिक गैस का एक बड़ा भंडार खोज निकाला है।