पांच दिन और झुलसाएगी गर्मी,; मानसून के आज दक्षिण अंडमान पहुंचने का अनुमान

Date:

पांच दिन और झुलसाएगी गर्मी,; मानसून के आज दक्षिण अंडमान पहुंचने का अनुमान

उत्तर पश्चिम भारत में प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। दिल्ली के नजफगढ़ में भले ही शुक्रवार को सबसे अधिक 47.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया हो, लेकिन शनिवार सुबह से ही बाहर निकलने पर ऐसा लगा जैसे पूरा शरीर झुलस गया हो। मौसम विभाग ने प्रचंड गर्मी और लू से भरे दिनों को लेकर चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अभी और पांच दिन राहत की उम्मीद नहीं है। खासकर, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व यूपी पर गर्मी की ज्यादा सताएगी।

Weather Update Today: दिल्ली- यूपी- एमपी में हीटवेव की गंभीर स्थिति, इन  राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें- आपके क्षेत्र में आज कैसा रहेगा मौसम  ...

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को अगले पांच दिन उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी की भविष्यवाणी की। पूर्व और मध्य क्षेत्र में तीन दिनों तक ऐसी स्थिति बनी रहेगी। दिल्ली, हरियामा, पंजाब और पश्चिम राजस्थान में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया। पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही नवजात बच्चों, बुजुर्गों और पुराने रोग के मरीजों पर विशेष नजर रखने की सलाह दी है। यूपी, बिहार व पश्चिम राजस्थान में दो-तीन दिनों तक रात में अत्यधिक गर्मी की चेतावनी दी गई है।

दिल्ली में दूसरे दिन भी भीषण गर्मी पड़ी और औसत अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सीजन का सबसे अधिक तापमान है। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली के साथ ही हरियाणा, पंजाब,. राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश में कम से कम 20 जगहों पर पारा 45 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। राजस्थान में जैसलमेर, बाड़मेर, गंगानगर और पिलानी में पारा 46 डिग्री को पार कर गया। उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान आगरा में ताजमहल इलाका सबसे गर्म रहा। आईएमडी के मुताबिक, यहां अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर पश्चिम भारत में लोग लू से झुलस रहे हैं तो दक्षिण भारत में लोग बारिश से परेशान हैं। आईएमडी ने केरल के कई जिलों में अगले दो दिन यानी 19 और 20 मई को भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पथनमथिट्टा, इडुक्की और मलप्पुरम जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर एक्शन, डिप्टी जेलर को हटाया, दो और पर होगी कार्रवाई

मॉडल एवं एक्टर ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार सास गिरिबाला सिंह को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में सख्त एक्शन हुआ है। रविवार को महानिदेशक जेल के निर्देश पर डीआईजी जेल संजय पाण्डेय ने भोपाल केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद गिरिबाला सिंह की बैरक की सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर जया यादव को रविवार शाम पद से हटा दिया गया।