केजरीवाल और हरदीप पुरी के बीच बयानबाजी तेज, रोहिंग्या मुद्दे पर आरोप-प्रत्यारोप

Date:

केजरीवाल और हरदीप पुरी के बीच बयानबाजी तेज, रोहिंग्या मुद्दे पर आरोप-प्रत्यारोप

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और हरदीप पुरी पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके पास देशभर में रोहिंग्याओं को बसाने का सारा डेटा है।इस पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा, “झूठ की धूप से तो बर्फ भी नहीं पिघलती, सच तो फिर भी चट्टान की तरह होता है।” पुरी ने कहा कि केजरीवाल बार-बार झूठ बोलकर खुद को उजागर कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आज तक रोहिंग्याओं को कहीं भी कोई ईडब्ल्यूएस फ्लैट नहीं दिया गया है।

Delhi Election: चुनावों से पहले रोहिंग्या पर बवाल, AAP के आरोप पर BJP का  पलटवार- केजरीवाल के विधायक उन्हें 10 हजार देकर... | Republic Bharat

पुरी ने आरोप लगाया कि केजरीवाल के विधायकों ने ही दिल्ली में रोहिंग्याओं को बसाकर उन्हें मुफ्त राशन, बिजली, पानी, और नकद सहायता देकर वोटर कार्ड बनवाए हैं। उन्होंने इसे देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बताया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “जिस ट्वीट को आधार बनाकर यह झूठ फैलाया जा रहा है, उसका स्पष्टीकरण गृह मंत्रालय और मेरे द्वारा उसी दिन दे दिया गया था।” पुरी ने यह भी कहा कि रोहिंग्या किस पार्टी के वोटर हो सकते हैं, यह देश जानता है, और केजरीवाल का बार-बार रोहिंग्याओं का समर्थन करना देश की सुरक्षा के लिए खतरा है।

यह बयानबाजी दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप को और तेज कर रही है, खासकर जब मुद्दा राष्ट्रीय सुरक्षा और अवैध प्रवासियों से जुड़ा है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।