प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर किया ध्वजारोहण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त की सुबह लाल क़िले पर धवजारोहण किया इससे पहले पीएम मोदी राजघाट पहुंचे थे. जहां उन्होंने महात्मा गांधी की समाधि पर फूल चढ़ाए और प्रार्थना की.इससे पहले मोदी ने एक ट्वीट करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना भी दी थी.
प्रधानमंत्री मोदी ने लाल क़िले से स्वतंत्रता दिवस के अपने भाषण में यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड और एक देश एक चुनाव पर भी चर्चा की.उन्होंने कहा, हमारे देश में सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड पर चर्चा की है. इसे लेकर कई बार आदेश दिए हैं.प्रधानमंत्री ने कहा, देश का एक बहुत बड़ा वर्ग मानता है और इसमें सच्चाई भी है कि जिस सिविल कोड को लेकर हम जी रहे हैं वो एक तरह से कम्युनल सिविल कोड है. भेदभाव करने वाला सिविल कोड है.
👉 यह भी पढ़ें:
- मैं प्रधानमंत्री मोदी से बहुत प्यार करता हूं” — ट्रंप बोले, भारत अमेरिका पर पूरी तरह भरोसा कर सकता है
- विकसित भारत के लिए तेज़ होंगे सुधार: मंत्रिपरिषद बैठक में प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा संदेश
- विदेश यात्रा पर कर लगाने की चर्चा निराधार, प्रधानमंत्री ने अफवाहों को किया खारिज
- प्रधानमंत्री पर टिप्पणी से मचा सियासी तूफ़ान: सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी पर मुकदमा, महोबा में भाजपा का उग्र प्रदर्शन


