देश भर में गणतंत्र दिवस उत्साह के साथ मनाया गया | इस साल गणतंत्र दिवस की परेड में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए
राजधानी दिल्ली के समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया .
इसके बाद राष्ट्रगान हुआ . प्रधानमंत्री मोदी , उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सहित सभी गणमान्य जनों ने ध्वज को सलामी दी. इसके बाद कर्तव्य पथ पर परेड की शुरुआत हुई,
जिसमें भारत की सांस्कृतिक विविधता, विकास , स्वदेशी क्षमता ,सैन्य शक्ति और नारी शक्ति को प्रदर्शित किया गया.
परेड के दौरान एयर शो में फ्रांस, भारतीय वायु सेना , भारतीय नौसेना और भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर ने फ्लाई पास्ट में भाग लिया.

गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर अलग-अलग राज्यों की झाकियां भी निकली
👉 यह भी पढ़ें:
- अमेरिकी हवाई प्रदर्शन में दो युद्धक विमान टकराए, ईरान ने उड़ाया मजाक
- गणतंत्र दिवस समारोह में राहुल गांधी को पीछे बिठाने पर भड़की कांग्रेस, कहा- हीन भावना से ग्रस्त सरकार की कुंठा
- INDORE·गणतंत्र दिवस पर 56 दुकान एसोसिएशन ने फहराया बाजार में राष्ट्र ध्वज…..
- INDORE·गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में झांकियों के कारवां और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लुभाया..






