नितिन गडकरी ने बताया 400 सीट का फार्मूला
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी की मौजूदा 288 सीटों में अतिरिक्त सीटें दक्षिण भारत से जुड़ेंगी, जिससे भारतीय जनता पार्टी 370 सीटों के लक्ष्य को हासिल कर लेगी.समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में नितिन गडकरी ने कहा कि उनके मन में इस बात को लेकर ‘कोई संदेह नहीं है’ कि भाजपा की अगुवाई वाला एनडीए गठबंधन 400 सीटों के आंकड़े को पार करेगा.
👉 यह भी पढ़ें:
- राज्यसभा में मंत्री नितिन गडकरी ने कहा-एक्सप्रेस वे पर बिना कार रोके एआई काटेगा टोल, 1500 करोड़ का ईंधन बचेगा
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा बयान, कहा-मैं ब्राह्मण हूं, हमें आरक्षण नहीं मिला, यह भगवान का बहुत बड़ा उपकार
- नितिन गडकरी ने जबलपुर में किया मध्यप्रदेश के सबसे लंबे फ्लाईओवर का उद्घाटन, 60 हजार करोड़ की दी सौगात, टाइगर कॉरिडोर की घोषणा
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के घर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने तुरंत छानबीन कर एक को धर धबोचा
उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में सरकार ने जो ठोस कार्य किए हैं, इसकी वजह से मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालेंगे.हालांकि, उन्होंने इन आरोपों को खारिज कर दिया कि मोदी सरकार विपक्ष को कमजोर करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई का हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रही है.


