निर्मला सीतारमण; लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि उन्होंने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है.निर्मला सीतारमण ने कहा कि चुनाव लड़ने के लिए उनके पास पैसों की कमी है और आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु जैसे दक्षिण के राज्यों में जीत के लिए जो मानदंड होते हैं, उन पर वह खरी नहीं उतरती हैं.
ऐसी अटकलें थीं कि निर्मला सीतारमण आंध्र प्रदेश या तमिलनाडु से चुनाव लड़ सकती हैं. अभी वह राज्यसभा सांसद हैं.निर्मला सीतारमण नरेंद्र मोदी के दोनों कार्यकाल में मंत्री रही हैं और दोनों बार राज्यसभा के जरिए ही संसद में पहुंचीं.
👉 यह भी पढ़ें:
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश में लॉकडाउन लगाए जाने की खबरों को बताया अफवाह, हरदीप सिंह पुरी ने भी किया इनकार
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट पर टिकी हैं निगाहें, देखना होगा कि किस सेक्टर को कितना होता है फायदा
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश किया आर्थिक सर्वे, इस साल देश की अर्थव्यवस्था 7.2% की रफ्तार से बढ़ने का अनुमान
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में पेश किया नया आयकर बिल, आयकर भरना अब होगा आसान


