कानून मंत्री पूरा सच नहीं बता रहे;नए कानून पर मनीष तिवारी ने उठाए सवाल
1 जुलाई 2024 से देश में तीन नए आपराधिक कानून लागू हो जाएंगे. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कोलकाता में कहा कि नए आपराधिक कानून सभी पक्षों के साथ विचार-विमर्श कर लाए गए थे.कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि केंद्रीय कानून मंत्री पूरा सच नहीं बता रहे हैं.कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”अर्जुन राम मेघवाल पूरा सच नहीं बता रहे हैं. तीन नए आपराधिक कानूनों को विपक्षी दलों के 146 सांसदों को सस्पेंड करने के बाद अपनी मर्जी से पास किया गया था.



