आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा-भाजपा की सरकार बनी तो ये सारी योजनाएं बंद कर दी जाएंगी

Date:

नई दिल्ली। आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर भाजपा पर हमला किया है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में रहने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार रहनी जरूरी है। हम सीधे तौर पर लोगों का पैसा बचा रहे हैं और उन्हें जरूरी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध करा रहे हैं, लेकिन अगर भाजपा आ गई तो वह दिल्ली सरकार की सारी योजनाएं बंद कर देगी।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता के पास दो मॉडल हैं। केजरीवाल ने कहा कि एक तरफ भाजपा मॉडल है जहां आपका पैसा अरबपति मित्रों को लोन के रूप में दिया जाता है और 2-3 साल बाद उसे माफ कर दिया जाता है। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी मॉडल है जिसमें 24 घंटे बिजली, गरीबों को मुफ्त बिजली। 24 घंटे मुफ्त पानी, सबसे अच्छा और बढ़िया इलाज। ये आम आदमी पार्टी का कल्याण मॉडल है। भाजपा ने अलगअलग तरीकों से, अलगअलग नेताओं के शब्दों के माध्यम से यह स्पष्ट कर दिया है कि अगर उनकी सरकार बनती है, अगर आप कमल का बटन दबाते हैं, तो दिल्ली में दी जा रही ये सारी सुविधाएं बंद कर दी जाएंगी क्योंकि ये उनके मॉडल के खिलाफ है। आप संयोजक ने कहा कि दिल्ली में रहने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार रहनी जरूरी है। हम सीधे तौर पर लोगों का पैसा बचा रहे हैं और उन्हें जरूरी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध करा रहे हैं, लेकिन अगर भाजपा गई तो वह दिल्ली सरकार की सारी योजनाएं बंद कर देगी। उन्होंने दावा किया कि आप के नेतृत्व वाली सरकार के तहत दिल्ली के लोगों को हर महीने 25,000 रुपये तक का लाभ मिल रहा है, लेकिन अगर भाजपा की सरकार आई तो यह सब बंद हो जाएगा।

👉 यह भी पढ़ें:

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Manipur में उग्रवादियों ने सुरक्षा बल के काफिले पर किया हमला असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल

मणिपुर के उखरुल जिले में सोमवार को उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों के काफिले पर हमला कर दिया। इस हमले में असम राइफल्स के दो जवान बलिदान हो गए। कई अन्य घायल हो गए। घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे पहाड़ी जिले के नुंगशांग खोंग इलाके में हुई।