रूसी सेना में हेल्पर के तौर पर गए भारतीय की युद्ध क्षेत्र में मौत
रूस और यूक्रेन की सीमा से सटे दोनेत्स्क इलाके में 21 फरवरी को हुए एक हमले में 23 साल के एक भारतीय युवक की मौत हो गई. हमले से बच कर भागे एक अन्य भारतीय नागरिक ने अखबार द हिंदू को इसकी पुष्टि की है. अख़बार लिखता है कि मिसाइल दागने की प्रैक्टिस के दौरान मिसाइल से 23 साल के एक भारतीय की मौत हो गई है. ये व्यक्ति गुजरात से थे.उस व्यक्ति ने बताया कि गुजरात के इस युवक को रूसी सेना में बतौर सिक्योरिटी हेल्पर रखा गया था. अख़बार लिखता है कि मृत युवक की पहचान हेमिल पिता अश्विन भाई के तौर पर की गई है जो गुजरात के सूरत जिले से हैं. हेमिल दिसंबर 2023 में रूस गए थे जहां वो रूसी सेना के लिए काम करने लगे.
बीते दिनों उनके पिता के एजेंट ने उन्हें वापस लाने के लिए भारतीय दूतावास की मदद मांगी थी. रूसी सेना के साथ करार कर चुके कई और भारतीय नागरिकों ने भी हाल के दिनों में भारतीय दूतावास से मदद की गुहार लगाई थी. अख़बार लिखता है कि भारतीय विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा है कि अब तक उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं दी गई है. हेमिल के पिता ने द हिंदू को बताया कि 20 फरवरी को हेमिल से उनकी बात हुई थी, हालांकि उन्होंने इस बारे में और अधिक जानकारी नहीं दी.
👉 यह भी पढ़ें:
- नालंदा में दर्दनाक सड़क हादसा: तिलक समारोह से लौट रहे तीन चचेरे भाइयों की मौत, गांव में मातम
- जयपुर में दर्दनाक हादसा: NH-52 पर ट्रेलर से भिड़ी कार, जबलपुर के पांच लोगों की मौत
- दिल्ली के आदर्श नगर में भीषण आग, मेट्रो स्टाफ क्वार्टर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत
- 20 भारतीय है जिन्हें रूसी सेना से डिस्चार्ज होना है.; विदेश मंत्रालय


