जाति के बयान  पर गिरिराज सिंह ने किया अनुराग का  बचाव राहुल की पूंछी  जाति 

Date:

जाति के बयान पर गिरिराज सिंह ने किया अनुराग का बचाव राहुल की पूंछी जाति

संसद में अनुराग ठाकुर के जाति को लेकर दिए गए बयान के बाद से विवाद खड़ा हो गया है. संसद में राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने बीजेपी को घेरा था.अनुराग ठाकुर के बयान को लेकर अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उनका बचाव किया है और राहुल गांधी को घेरा है.गिरिराज सिंह ने कहा है कि कांग्रेस संसद को चलने नहीं देना चाहती है, अनुराग ठाकुर ने कोई ग़लत सवाल नहीं पूछा है.

Begusarai Lok Sabha Results 2024 Winner Counting trend lead Giriraj Singh  NDA Awadhesh Rai INDIA - Begusarai Results 2024: गिरिराज सिंह की बड़ी जीत,  अवधेश राय को चटाई धूल, बिहार न्यूज

उन्होंने कहा कि अगर मुझसे कोई ये पूछे कि तुम्हारी जाति क्या है तो मैं अपनी जाति भी बताऊंगा और धर्म भी बताऊंगा.

उन्होंने कहा कि ‘मैं भी पूछता हूं राहुल जी आपकी जाति क्या और आपका धर्म क्या है.’

उन्होंने कहा कि जब रोहिंग्या पर विषय उठेगा तब राहुल गांधी नहीं बोलेंगे, जब बंगाल में मुसलमानों पर सवाल उठेगा तब वह नहीं बोलेंगे.

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत में हिंदुओं को तबाह करना चाहते हैं वह सनातन को तोड़ना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि ‘मां बेटे का मक़सद यही है.’

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आपको याद होगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में अमित शाह को क्या कहा था? प्रियंका ने कहा था-गृह मंत्रीजी हंस रहे हैं। सारी तैयारी पहले से कर ली है। चाणक्य भी जिंदा होते तो आश्चर्य में पड़ जाते। प्रियंका के कहने का मतलब था कि पूरा विपक्ष आपकी चालाकी को समझ चुका है। और हुआ यही, इस बार विपक्ष ने चाणक्य की चालाकी चलने नहीं दी। भले ही विपक्ष भाजपा पर इस बिल के माध्यम से अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने का आरोप लगा रही है, लेकिन हम नहीं मानते। इसके बावजूद विपक्ष ही नहीं आम जनता के मन में यह सवाल है कि पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में विधानसभा चुनाव के बीच ही संसद का विशेष सत्र बुलाकर इस बिल को लाने की क्या जरूरत थी? चलो यह भी मान लिया कि बिल लाना जरूरी था, फिर पूरे देश में नारी शक्ति वंदन कैंपेन क्यों चलाया जा रहा था। भाजपा हर जिले, गांव-कस्बे में यह आयोजन कर रही थी और सारे वरिष्ठ नेता नारी शक्ति बिल का गुणगान कर रहे थे। चुनाव सभाओं में भी इसका जमकर इस्तेमाल किया गया। विपक्ष यह भी सवाल उठा रहा था कि महिला आरक्षण विधेयक साल 2023 में ही पारित हो चुका है, फिर इसकी जरूरत क्यों? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह तक फुल कॉन्फिडेंस में थे कि इस बार यह बिल जरूर पास होगा। जब सारे हथियार फेल हो गए तो पीएम मोदी ने बिल पर मतदान से पहले एक अपील की-मैं सभी सांसदों से कहूंगा... आप अपने घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए ...। आप में से बहुतों को याद होगा कि पूर्व प्रधानमंत्री बीपी सिंह ने मंडल कमीशन के समय भी संसद में ऐसी ही अपील की थी, लेकिन विपक्ष सरकार की मंशा को समझ गया था और सरकार की हार हुई थी। आपने महिला आरक्षण बिल की शर्त में लिखा कि आरक्षण तभी लागू होगा जब अगली जनगणना और उसके बाद सीटों का 'परिसीमन' होगा। कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के दलों ने आरोप लगाया कि सरकार परिसीमन करके एक राजनीतिक साजिश रचने की कोशिश कर रही है। माना कि आप राजनीति के चाणक्य हैं, लेकिन यह भी सच है कि चाणक्य दोबारा पैदा नहीं हो सकते… और यह भी सच है कि अगर आप चाणक्य जैसे भी होते तो इस बिल के गुब्बारे में इतनी हवा नहीं भरते…