किसानों का   आंदोलन तीसरे दिन भी जारी 

Date:

किसानों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी

अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे किसानों के प्रदर्शन का आज तीसरा दिन है. किसान लगातार दिल्ली में घुसने की कोशिश कर रहे हैं. पुलिस उन्हें रोकने के लिए पूरा जोर लगा रही है.

Delhi Kisan Andolan LIVE News in Hindi, किसान आंदोलन Live, Farmers Protest  Delhi-Noida Border Latest News, Kisan Andolan Reason Today Latest News  Update, Kisan Andolan kyu ho raha hai | Jansatta

उधर पंजाब में किसानों ने रेल रोको आंदोलन शुरू कर दिया है. किसानों के पंजाब के पटियाला जिले के राजपुरा में किसानों ने रेलवे ट्रैक को ब्लॉक कर दिया. इससे ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई.

किसानों ने अपनी मांगों में कुछ नए मुद्दों को भी जोड़ा है. माना जा रहा है कि पुराने मुद्दों के साथ ही नए मुद्दे बैठक में अहम मुद्दा हो सकते हैं. जैसे पहले किसानों की तरफ से बिजली बिल माफी की बात कही गई थी लेकिन अब स्मार्ट मीटर का भी विरोध किया जा रहा है.

किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि आज केंद्रीय मंत्रियों से हमारी बैठक है. बैठक में अपनी मांगों को रखेंगे. बैठक के बाद आगे की रणनीति पर फैसला किया जाएगा. हमारी मांगें नई नहीं हैं. ये हमारे लिए जिंदगी और मौत का सवाल है.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related