लाल किले के पास चलती कार में धमाका, पुलवामा से जुड़े तार; आतंकी साजिश की आशंका

Date:

लाल किले के पास चलती कार में धमाका, पुलवामा से जुड़े तार; आतंकी साजिश की आशंका

देश की राजधानी दिल्ली में लाल किले के नजदीक सोमवार को चलती कार में लाल बत्ती पर धमाका हुआ, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि धमाके में इस्तेमाल कार के तार जम्मू-कश्मीर के पुलवामा से जुड़े हैं। प्रारंभिक जांच में आतंकी हमले की आशंका जताई जा रही है।

Car Blast Near Delhi's Red Fort Was Technical And Planned - Amar Ujala  Hindi News Live - Delhi Blast:फॉरेंसिक जांच के शुरुआती नतीजे... तकनीकी व  योजनाबद्ध था हमला; इसलिए कहा जा रहा

धमाका जिस कार (एचआर-26-सीई-7674) में हुआ, उसका रजिस्ट्रेशन गुरुग्राम, हरियाणा निवासी सलमान के नाम पर है। पुलिस ने सलमान को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि उसने यह कार ओखला निवासी देवेंद्र को बेच दी थी। देवेंद्र ने इसे अंबाला में किसी तीसरे व्यक्ति को बेचा और बाद में यह कार पुलवामा निवासी तारिक के पास पहुंची।

गौरतलब है कि 2019 में पुलवामा में भी इसी तरह विस्फोटक से भरी कार से हमला हुआ था, जिसमें 40 जवान शहीद हुए थे।

सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि धमाके से पहले यह कार तीन घंटे तक पार्किंग में खड़ी रही थी। विस्फोट की तीव्रता को देखते हुए पुलिस को आतंकी साजिश की आशंका है। जांच इस एंगल से भी की जा रही है कि कहीं धमाके में अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल तो नहीं हुआ।

फॉरेंसिक टीमों ने मौके से धातु के टुकड़े, इलेक्ट्रॉनिक सर्किट के अवशेष और जलने के निशान बरामद किए हैं। शुरुआती विश्लेषण से पता चला है कि धमाके में इस्तेमाल डिवाइस उच्च प्रदर्शन वाले विस्फोटक मिश्रण और सटीक ट्रिगर सिस्टम वाला था, जो साधारण नहीं था।

घटना की जानकारी मिलते ही गृह मंत्री अमित शाह देर रात घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। शाह ने कहा कि एनएसजी, एनआईए, एफएसएल, दिल्ली पुलिस और खुफिया ब्यूरो की टीमें सभी पहलुओं से जांच कर रही हैं। उन्होंने कहा,जब तक एजेंसियां सारे साक्ष्यों का विश्लेषण नहीं कर लेतीं, हम किसी भी एंगल को खारिज नहीं कर रहे।”

फॉरेंसिक जांच के शुरुआती निष्कर्ष बताते हैं कि यह विस्फोट अब तक के किसी भी हमले से अधिक तकनीकी और योजनाबद्ध था। लाल किले के पास हुआ यह धमाका दिल्ली में दहशत और चिंता का माहौल पैदा कर गया है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।