दिल्ली कोचिंग हादसे पर संसद में होगी चर्चा
उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने दिल्ली कोचिंग हादसे को लेकर चिंता जताई है.राज्यसभा में इस मामले पर चर्चा करने की मांग पर धनखड़ ने कहा,’इस मुद्दे पर चर्चा कराई जाएगी. मैं देख रहा हूं कि हमारे देश को युवा आबादी का लाभ मिलना चाहिए. लेकिन ये देख कर दुख होता है कि कोचिंग अब लगभग कारोबार बन गया है. जब भी अख़बार पढ़ता हूं तो पहले एक-दो पन्ने कोचिंग सेंटर के विज्ञापन से भरे होते हैं. इस मुद्दे पर चर्चा कराई जाएगी.

👉 यह भी पढ़ें:
- Himachal Pradesh Accident: चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी से लौट रहे 4 लोगों की खाई में गिरने से मौत; ऑल्टो कार के उड़ गए परखच्चे
- Ratlam News: मोहर्रम जुलूस में बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया; 2 की मौत, 15 से ज्यादा लोग झुलसे
- Kolkata Warehouse Collapse: कोलकाता में दर्दनाक हादसा, 8 मजदूरों की मौत; PM Modi ने किया मुआवजे का ऐलान
- Himachal Pradesh Viral Video: NH-5 पर मौत बनकर टूटा पुल! डंपर समेत सतलुज नदी में गिरा ड्राइवर, कैमरे में कैद हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा
- नीट री-एग्जाम ने रोका पीएम मोदी का काफिला, 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर करते रहे इंतजार
- दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर एक यात्री को पीट-पीट कर मार डाला, ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुआ था विवाद
शनिवार को दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में कोचिंग इंस्टीट्यूट राऊज आईएस स्टडी सर्किल के एक सेंटर के बेसमेंट में बनी लाइब्रेरी में पानी घुस गया था. इस हादसे में तीन छात्रों की मौत हो गई थी.इसके बाद कोचिंग सेंटरों के कामकाज पर सवाल उठ रहे हैं. कोचिंग सेंटर के मालिक को गिरफ़्तार कर लिया है और मामले की जांच चल रही है.



