केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को दी राहत ,एमएसपी पर भी लिया फैसला 

Date:

केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को दी राहत ,एमएसपी पर भी लिया फैसला

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में केंद्र सरकार ने कर्मचारियों और एमएसपी से जुड़े कई अहम फैसले लिए.

इन फैसलों के बारे में जानकारी देते हुए केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया, कैबिनेट ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनधारकों के महंगाई राहत में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की है.

News on AIR

इस फैसले के बाद अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 53 फीसदी हो गया है. इससे केंद्र सरकार के खर्च में सालाना 9,448 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी होगी.इससे पहले, मार्च में सरकार ने महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की थी.

इसके अलावा केंद्र सरकार ने किसानों को राहत देते हुए रबी फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी में भी बढ़ोतरी की है.

सरकार ने प्रति क्विंटल गेहूं के दाम में 150 रुपये, जौ में 130 रुपये, चना के दाम में 210 रुपये, मसूर के दामों में 275 रुपये और सरसों के दाम में 300 रुपये की बढ़ोतरी की है.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अजमेर। अजमेर में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पुष्कर घाटी में 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक बच्चे व एक सवारी की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में से पांच की हालत गंभीर है। पुलिस के अनुसार एक ही परिवार के करीब 31 लोग प्राइवेट मिनी बस में अजमेर से पीसांगन मायरा भरने जा रहे थे।  इसी दौरान बस अनियंत्रित हो गई हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इलाज के दौरान अस्पताल में दूसरे व्यक्ति की मौत हुई है। घायलों का उपचार अजमेर जेएलएन अस्पताल में किया जा रहा है। पड़ताल में सामने आया कि बस पहले भी खराब होकर रुक गई थी। इसके बाद वापस स्टार्ट होकर चली थी। हादसे की असल वजह जांच के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल 29 लोगों का इलाज चल रहा है।