अरविंदर सिंह लवली बीजेपी में शामिल
हाल ही में दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा देने वाले अरविंदर सिंह लवली भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं. अरविंदर सिंह लवली पूर्व मंत्री राज कुमार चौहान, पूर्व मंत्री नसीब सिंह, नीरज बासोया और अमित सिंह के साथ बीजेपी दफ़्तर पहुंचे और बीजेपी के साथ जुड़ने की घोषणा की.



