राहुल गांधी के आरक्षण खत्म करने के आरोपों पर अमित शाह का पलटवार
बीजेपी नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी की आरक्षण को खत्म करने की कोई मंशा नहीं है. समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लगाए गए आरोपों पर पलटवार किया है. अमित शाह ने कहा, राहुल गांधी झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं. बीजेपी की सरकार 10 साल से चल रही है. दोनों बार पूर्ण बहुमत से सरकार बनी है.अगर आरक्षण खत्म करने की मंशा होती तो खत्म हो चुका होता. पीएम नरेंद्र मोदी ने दलित, पिछड़े और आदिवासी भाई-बहनों को गारंटी दी है जब तक बीजेपी की सरकार है आरक्षण को कोई हाथ नहीं लगा सकता है.
👉 यह भी पढ़ें:
- Rahul Gandhi Birthday: राजनीतिक मतभेदों के बीच PM मोदी का खास संदेश! आखिर क्या लिखा जिसने बटोरी सुर्खियां?
- INDIA Alliance में बड़ा बवाल! DMK का राहुल गांधी पर सबसे बड़ा हमला, कहा- ‘राहुल एक बड़ा मजाक’, क्या टूटने की कगार पर विपक्षी गठबंधन?
- यमुना की सफाई को लेकर अमित शाह की बड़ी बैठक, अब हर 20 दिन में होगी समीक्षा
- सीबीएसई ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद पर राहुल गांधी और धर्मेंद्र प्रधान में भिड़ंत, दोनों ने एक-दूसरे पर किया जुबानी हमला
- मोदी एक साल में जाएंगे’: राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, बीजेपी का पलटवार
- अमित शाह को चुनौती देना पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी पर दर्ज हुआ मामला



