दिल्ली के ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, लोकसभा व राज्यसभा के सांसदों का है आवास

Date:

नई दिल्ली। दिल्ली के विशंभर दास रोड स्थित ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में शनिवार दोपहर आग लग गई। यहां लोकसभा व राज्यसभा के कई सासंदो का आवास है। आग के कारणओं का खुलासा नहीं है। फिलहाल तीन लोगों के आग में झुलसने का पता चला है और तीन लोगों को ही बचाने की बात कही जा रही है। यह इमारत संसद भवन से 200 मीटर की दूरी पर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आग शनिवार दोपहर एक बजे के आसपास लगी। फायर ब्रिगेड को 1.22 बजे फोन कॉल आई, जिसके बाद दमकल विभाग की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची। ये अपार्टमेंट संसद से कुछ दूरी पर ही बीडी बिशंभर दास मार्ग पर स्थित हैं। इस आग को लेकर को आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है.। आग की जो तस्वीरें सामने आई हैं उससे लगता है कि आग ग्राउंड फ्लोर पर लगी, जिसके बाद आग चार मंजिल तक फैल गई।

PHOTOS: ग्राउंड फ्लोर पर रखे कबाड़ से राज्यसभा सांसदों के फ्लैट्स में लगी आग!  तीन मंजिल तक कई फ्लैट जलकर राख - major fire at brahmaputra apartments in  delhi

बताया जा रहा है कि सीपीडब्ल्यूडी के पार्किंग एरिया में कूड़ा पड़ा था, उसमें ही पहले आग लगी थी। इसके बाद आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि ऊपर की 6 मंजिलों पर स्थित फ्लैट्स को भी अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि शुरुआती 3 मंजिल में सर्वेंट क्वार्टर हैं उसके बाद एमपी रहते हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां करीब आधा घंटा देरी से आई थीं। फ्लैट्स में आग बुझाने का जो सिस्टम लगा हुआ है वह बिल्कुल काम नहीं कर रहा था, उसमें बिल्कुल भी पानी नहीं था। फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है

इस इमारत में रहने वाले विनोद नाम के शख्स ने बताया कि वो आधा घंटा पहले ही अपने घर आए थे। उन्होंने दिवाली गिफ्ट रखा। इसके बाद वहां आग लगी है। विनोद ने कहा कि आग अपार्टमेंट के बाहर पीडब्ल्यूडी का लकड़ी का सामान रखा हुआ था, शायद पटाखे की चिंगारी की वजह से ये आग लगी हो।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, तीन महीने की जेल की सजा के साथ भरना होगा मोटा जुर्माना

चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें तीन महीने जेल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने भारी जुर्माना भी लगाया है।