नई दिल्ली। चीन के जिनजियांग शहर में गुरुवार को जूता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 28 लोगों की मौत हो गई। कई लोगों के फैक्ट्री में ही फंसे होने की आशंका है। आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने आग लगने के बाद बचाव और राहत कार्यों का मार्गदर्शन करने के लिए संयुक्त कार्य दल पूर्वी चीन के फुजियान प्रांत के जिनजियांग शहर भेज दिए हैं।
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में जूते बनाने में इस्तेमाल होने वाले चिपकने वाले पदार्थ और कच्चा माल इस्तेमाल हो रहा था, जिस कारण आग भड़क गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि जली हुई इमारत दिखाई दे रही है और टूटी खिड़कियों से गहरा भूरा धुआं निकल रहा है।
👉 यह भी पढ़ें:
- China Missile Test: न्यूक्लियर सबमरीन से चीन का बड़ा मिसाइल टेस्ट, अमेरिका-जापान अलर्ट, Asia-Pacific में बढ़ा तनाव!
- लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 14 छात्रों की मौत, कुछ ने बिल्डिंग से कूद कर बचाई जान
- Delhi Fire News: कालकाजी के रेस्टोरेंट में भीषण आग, 3 LPG सिलेंडर धमाके से फटे! मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बची बुजुर्ग महिला
- Delhi Fire Tragedy: आधी रात 5 मंजिला इमारत बनी मौत का जाल, धुएं में घुटी 3 लोगों की सांसें; कई जिंदगी मौत से जूझ रही
- Delhi Fire : दिल्ली के होटल में आखिर कैसे लगी थी आग, गिरफ्तार शेफ ने किया बड़ा खुलासा
- Noida Fire Breaking: IVY County और शर्मा मार्केट में एक ही दिन दो बड़ी आग की घटनाएं
जिनपिंग ने दोषियों को सजा देने की बात कही
इस घटना पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उनकी ओर से बताया गया कि आग से भारी जान-माल का नुकसान हुआ है। जिनपिंग ने कहा कि दुर्घटना के कारण की जल्द से जल्द पहचान की जानी चाहिए और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
निचली मंजिलों में लगी थी आग
बताया जाता है कि इमारत की निचली मंजिलों में आग भयंकर रूप से भड़क गई। उसी दौरान लोगों को खिड़कियों के पास और इमारत की छत पर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते हुए देखा जा सकता है। इमरजेंसी मंत्रालय ने कहा कि आग बुझाने, फंसे हुए लोगों की तलाश करने और घायलों का इलाज करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
वीडियो में ऊंची-ऊंची लपटें दिखीं
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ द्वारा जारी वीडियो में फैक्ट्री भवन से ऊंची-ऊंची लपटें उठती दिखाई दे रही हैं। साथ ही आसमान में काले धुएं का विशाल गुबार फैला हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में कुछ लोग फैक्ट्री की छत पर फंसे हुए भी दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें बचाने के प्रयास किए जा रहे थे। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इससे पहले कहा था कि इस आग में “भारी जनहानि” हुई है, जिससे संकेत मिलता है कि मृतकों और घायलों की संख्या काफी अधिक हो सकती है।
फुटवियर के लिए प्रसिद्ध है जिनजियांग
फुजियान प्रांत का जिनजियांग शहर चीन के प्रमुख फुटवियर निर्माण केंद्रों में शामिल है। जूता उद्योग में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका के कारण इसे अक्सर चीन की जूता राजधानी कहा जाता है। यह आग गुरुवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 12 बजे हुईटेंग फुटवियर फैक्ट्री में लगी थी।आग लगते ही फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कुछ कर्मचारी समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि कई लोग इमारत के भीतर और छत पर फंस गए।



