चक्रवात चिडो: मायोट में भारी तबाही;प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख
फ्रांस के मायोट द्वीप में चक्रवात चिडो ने भारी तबाही मचाई है, जिससे सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है और बुनियादी ढांचा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। यह तूफान मायोट में पिछले 90 वर्षों का सबसे भयंकर चक्रवाती तूफान माना जा रहा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस आपदा पर गहरा दुख व्यक्त किया और फ्रांस को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।मायोट में चक्रवात चिडो के कारण हुई तबाही से मैं बहुत दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।”
उन्होंने कहा कि भारत राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के नेतृत्व में फ्रांस के साथ एकजुटता से खड़ा है और मदद के लिए तैयार है।
चक्रवात चिडो ने मायोट में मानवीय और प्राकृतिक आपदा की स्थिति पैदा कर दी है। भारत ने अपनी सहायता की पेशकश करते हुए वैश्विक एकजुटता का संदेश दिया है।
गौरतलब है तूफान में मृतकों की संख्या 1100 या उससे अधिक हो सकती है।वहीं एयरपोर्ट और सार्वजनिक सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हैं बिजली आपूर्ति ठप है सड़कों और इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है
👉 यह भी पढ़ें:
- मैं प्रधानमंत्री मोदी से बहुत प्यार करता हूं” — ट्रंप बोले, भारत अमेरिका पर पूरी तरह भरोसा कर सकता है
- विकसित भारत के लिए तेज़ होंगे सुधार: मंत्रिपरिषद बैठक में प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा संदेश
- विदेश यात्रा पर कर लगाने की चर्चा निराधार, प्रधानमंत्री ने अफवाहों को किया खारिज
- प्रधानमंत्री पर टिप्पणी से मचा सियासी तूफ़ान: सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी पर मुकदमा, महोबा में भाजपा का उग्र प्रदर्शन


