कच्छतिवु मामले में जयशंकर के निशाने पर कांग्रेस और डीएमके
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कच्छतिवु मामले में कांग्रेस और डीएमके को निशाना बनाया है.उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां इस मुद्दे पर ऐसे बात कर रही हैं जैसे उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं है. उन्होंने कहा कि लोगों को ये जानने का अधिकार है कि कच्छतिवु द्वीप को दूसरे देश को कैसे दे दिया गया.

इस मुद्दे पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जयशंकर ने कहा, ‘ये ऐसा मुद्दा नहीं है, जो आज अचानक उठा है. ये वो मसला है, जो संसद और तमिलनाडु में लगातार उठता रहा है, इस पर बहस हुई. मेरे रिकॉर्ड बताते हैं कि इस मसले पर मैंने 21 बार जवाब दिया है.उन्होंने कहा कि जनता को ये जानने का अधिकार है कि कच्छतिवु द्वीप को श्रीलंका को दे दिया गया और कैसे 1976 में भारतीय मछुआरों को मछली पकड़ने का अधिकार भी उसे दे दिया गया, जबकि संसद में ये गारंटी दी गई थी कि 1974 के समझौते में भारतीय मछुआरों के अधिकार सुरक्षित रखे गए हैं.
👉 यह भी पढ़ें:
- Ayodhya News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लगाया ‘नजरबंदी’ का आरोप, रामलला दर्शन से पहले बढ़ा सियासी विवाद
- कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने सरकार से पूछा सवाल-जब कच्चे तेल की कीमतें घट रही हैं तो पेट्रोल-डीजल के भाव कम क्यों नहीं कर रही सरकार?
- India-US Trade Deal 2026: कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, ‘ट्रंप को खुश करना बंद करें’! क्या किसानों के हितों पर मंडरा रहा है खतरा?
- मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री पर किया वार, कहा-मोदी भारत और ट्रंप दुनिया को कर रहे बर्बाद
- Rahul Gandhi Birthday: राजनीतिक मतभेदों के बीच PM मोदी का खास संदेश! आखिर क्या लिखा जिसने बटोरी सुर्खियां?
- उद्धव की शिवसेना में टूट की खबरों पर बोले कांग्रेस नेता जयराम रमेश- परिसीमन बिल पास नहीं करवा पाने का बदला ले रहे गृह मंत्री



