टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा के घर सीबीआई की छापेमारी

Date:

टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा के घर सीबीआई की छापेमारी

संसद में पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में लोकसभा से निष्कासित तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा के घर सीबीआई ने छापेमारी शुरू की है.पार्टी ने उनको इस बार भी उनकी पुरानी कृष्णा नगर सीट से टिकट दिया है. सीबीआई सूत्रों ने बताया है कि कोलकाता के अलीपुर इलाके में रत्नावली नामक इमारत की नौवीं मंजिल पर स्थित महुआ के फ्लैट के अलावा दूसरे शहरों में स्थित उनके दूसरे ठिकानों की भी तलाशी ली जा रही है.

महुआ मोइत्रा के ठिकानों पर सीबीआई का छापा, कोलकाता सहित अन्य ठिकानों पर  मारी रेड

इससे पहले लोकपाल के निर्देश पर केंद्रीय जांच एजेंसी ने गुरुवार को उनके खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की थी. लोकपाल ने सीबीआई को इस मामले में छह महीने के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है.लोकपाल ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के आरोपों की प्राथमिक जांच रिपोर्ट के आधार पर सीबीआई को जांच का निर्देश दिया था. दुबे ने आरोप लगाया था कि महुआ ने दुबई के कारोबारी दर्शन हीरानंदानी से पैसे और उपहार लेकर संसद में उद्योगपति गौतम अडानी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सवाल पूछे थे.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मोदीजी, अब तो दिल्ली तक पहुंच गए ‘कॉकरोच’, हिम्मत दिखाइए, धर्मेन्द्र प्रधान को हटाइए

विभिन्न परीक्षाओं में लगातार हो रही गड़बड़ी को लेकर पूरे देश में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंन्द्र प्रधान को हटाने की मांग उठ रही है। युवाओं की कॉकरोच जनता पार्टी भी दिल्ली के जंतर-मंतर पर इसी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही है। काफी संख्या में युवा जुटे हैं और सरकार से शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग कर रहे हैं।