बीजेपी को तेजस्वी यादव की चुनौती
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा है कि अगर बीजेपी बराबरी के साथ चुनाव लड़े तो सौ सीटों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी. तेजस्वी यादव ने कहा, बीजेपी चार सौ पार की बात करती है, अगर बीजेपी राम मंदिर-मस्जिद, हिंदू-मुस्लिम, गोदी मीडिया, सीबीआई-ईडी-आयकर विभाग, चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग, चुनाव में धनबल का इस्तेमाल और छल बल का इस्तेमाल ना करे तो बीजेपी सौ सीट भी नहीं जीत पाएगी.



