रोहिणी आचार्य के पोस्ट से फिर मची हलचल, कहा- जो लोग लालू जी के नाम पर कुछ करना चाहते हैं, तो करें किडनी दान

Date:

पटना। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के एक नए पोस्ट ने फिर से बवाल मचा दिया है। उन्होंने अपने पिता के किडनी डोनेशन को लेकर उठाए जा रहे सवालों का जवाब सोशल मीडिया पर दिया है। रोहिणी ने लिखा है कि जो लोग लालूजी के नाम पर कुछ करना चाहते हैं, वे हॉस्पिटल में अंतिम सांसे गिन रहे लोगों को किडनी दान करें।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में रोहिणी आचार्य ने कहा कि जो लोग लालू जी के नाम पर कुछ करना चाहते हैं, उन्हें झूठी हमदर्दी जताने के बजाय हॉस्पिटल में अपनी अंतिम सांसे गिन रहे उन लाखोंकरोड़ों गरीब लोगों, जिन्हें किडनी की जरूरत है, उन्हें अपनी किडनी देने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिता को किडनी देने वाली शादीशुदा बेटी को गलत ठहराने वाले हिम्मत जुटाकर उस बेटी से खुले मंच पर खुली बहस करें। ज़रूरतमंदों को किडनी देने के महादान की शुरुआत पहले वे करें जो बेटी की किडनी को गंदा बताते हैं। एक बोतल खून देने के नाम पर जिनका खून सूख जाता है, वे किडनी देने पर उपदेश देते हैं?

रोहिणी ने उपदेश देने वाले पत्रकार को भी लपेटा

रोहिणी ने एक्स पर एक पर बिहार के एक पत्रकार के साथ हुई उनकी पौने छह मिनट की बातचीत का वीडियो भी शेयर किया है। इसमें वो जिस पत्रकार का जिक्र कर रही हैं, उन्होंने एक शो में कह दिया था कि शादीशुदा बेटियों को मायके छोड़कर ससुराल में रहना चाहिए। रोहिणी पत्रकार से पूछती हैं कि क्या आप यह हिसाबकिताब रखे हैं कि मैं अपने मांबाप के पास कितना आतीजाती हूं। उन्हें भर्राई आवाज में यह कहते सुना जा सकता है कि यह बात आप अपनी बेटियों को कहिएगा, अपनी बहन को कहिएगा, अपनी मां को कहिएगा और अपनी बहु को कहिएगा। उन्हें यह भी कहते हुए सुना जा सकता है कि इस बेटी का ठेका आपने नहीं लिया है।

किडनी देने के नाम पर बेटा भाग गया

इस बातचीत के दौरान रोहिणी कहती हैं कि आपने यह क्यों नहीं कहा कि शादीशुदा महिला को अपने बाप को किडनी नहीं देनी चाहिए। इस पर पत्रकार कहते हैं कि लालू यादव को तो मैं भी किडनी दे सकता हूं। इस पर वो कहती हैं कि आइए दीजिए, जब देने की बात आई तो बेटा भाग गया और आप आए हैं किडनी देने के लिए। रोहिणी के इस सवाल पर पत्रकार कहते हैं कि लालू यादव के लिए करोड़ों लोग किडनी देने को तैयार हैं, इस पर रोहिणी कहती हैं कि किडनी के लिए बहुत से लोग मर रहे हैं, आइए आप लोग लालू जी के नाम पर किडनी दान दीजिए.।आइए हिम्मत हैं, एक बोतल खून देने की हिम्मत नहीं हैं और आए हैं यहां बकवास करने के लिए।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

HIV Cure Research: क्या HIV के इलाज में मिली बड़ी सफलता? Fingolimod दवा ने वैज्ञानिकों को चौंकाया, शरीर से लगभग गायब हुआ वायरस

एचआईवी (HIV) के इलाज और संभावित Functional Cure की दिशा में वैज्ञानिकों को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है।