पटना: बाढ़ इलाके के पास गंगा नदी में नाव पलटी, 6 लोग लापता
पटना के पास बाढ़ इलाके में गंगा नदी में एक नाव पलट गई है. नाव में 17 लोग सवार थे, जिनमें से 11 लोग सुरक्षित हैं, जबकि 6 लोग लापता हैं. एसडीएम शुभम कुमार ने इस बात की जानकारी दी.शुभम कुमार ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “यह हादसा नाव पलटने की वजह से हुआ है. अभी तक जो कंफर्म हुआ है उसके मुताबिक़ नाव में 17 लोग थे.

“11 लोग बाहर निकल गए हैं. 6 लोग लापता हैं. एसडीआरएफ़ की टीम बचाव अभियान के लिए निकल चुकी है. उम्मीद है कि हम बाकी लोगों को बचाने में कामयाब हो जाएंगे.”शुभम कुमार ने कहा, “अभी तक हमारे पास 6 लोगों के लापता होने की जानकारी है. जब बचाव अभियान पूरा हो जाएगा तो हम मामले के बारे में पूरी जानकारी मुहैया करवा पाएंगे.”
👉 यह भी पढ़ें:
- पटना में गंगा नदी में बड़ा हादसा: तेज हवा में पलटी नाव, दो की मौत, पांच अब भी लापता
- यमुना में डूबी नाव, 5 बच्चे समेत 6 लोग लापता, राहत-बचाव कार्य तेज
- नदी में मगरमच्छ के पेट से मिले इंसानी अवशेष: लापता कारोबारी केस में चौंकाने वाला मोड़
- बिहार की लाइफलाइन टूटी: विक्रमशिला सेतु का बड़ा हिस्सा गंगा में समाया, आवागमन ठप


