बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान: 5 साल में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी
50 लाख युवाओं को मिला रोजगार, अब नया लक्ष्य
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार दिया जाएगा।
सीएम नीतीश ने बताया कि 2020 में सात निश्चय-2 के तहत किए गए वादे के अनुसार सरकार ने अब तक 50 लाख युवाओं को रोजगार और सरकारी नौकरी प्रदान कर दी है।

👉 यह भी पढ़ें:
- प्रशांत किशोर ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर बोला हमला, कहा-करोड़ों खर्च कर वोट खरीदे, अब बिहार से भागने की नौबत क्यों?
- राज्यसभा जा रहे हैं बिहार के सीएम नीतीश कुमार, खुद किया कन्फर्म, भाजपा नई सरकार की तैयारी में जुटी
- हिजाब विवाद के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा बढ़ी, खुफिया एजेंसियों ने किया अलर्ट
- हिजाब विवाद पर आतंकी की धमकी: नीतीश कुमार से माफ़ी की मांग, बिहार पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां अलर्ट
उद्योग और स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा
सरकार का कहना है कि राज्य में उद्योग और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के लिए उद्यमियों को विशेष आर्थिक पैकेज दिया जाएगा। इसके तहत—
-
कैपिटल सब्सिडी, ब्याज सब्सिडी और जीएसटी प्रोत्साहन राशि दोगुनी की जाएगी।
-
उद्योग लगाने के लिए सभी जिलों में जमीन उपलब्ध कराई जाएगी, और अधिक रोजगार देने वाले उद्योगों को मुफ्त जमीन दी जाएगी।
-
उद्योग से जुड़ी जमीन आवंटन से संबंधित विवादों का समाधान किया जाएगा।
-
यह सारी सुविधाएं अगले 6 महीनों में उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को दी जाएंगी।
युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की पहल


