पटना। बिहार में प्रथम चरण के मतदान के साथ दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार का सिलसिला भी जारी है। गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बेतिया में एक सभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। गृह मंत्री ने कहा कि 14 तारीख को जब मतगणना होगी, तो सुबह 8 बजे से गिनती शुरू होगी और 11 बजे तक लालू एंड कंपनी का सूपड़ा साफ हो जाएगा।
अमित शाह ने कहा कि अगर गलती से ठगबंधन की सरकार बन गई, तो चंपारण की भूमि चंबल बन जाएगी और बिहार फिर से जंगलराज के दौर में चला जाएगा। उन्होंने जनता से अपील की कि ऐसे हालात से बचने के लिए कमलछाप पर बटन दबाएं। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए 14 तारीख को मजबूती से सरकार बनाने जा रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम का मंदिर पहले अंग्रेजों, फिर कांग्रेस और लालू एंड कंपनी ने अटकाया–भटकाया था, लेकिन मोदी जी ने वहां भव्य मंदिर बनवाया। गृहमंत्री ने बताया कि बिहार में माता सीता का भव्य मंदिर बन रहा है। उन्होंने वादा किया कि जिस दिन सीतामढ़ी में माता सीता का मंदिर बन जाएगा, उसी दिन अयोध्या से सीतामढ़ी के लिए वंदे भारत ट्रेन शुरू कर दी जाएगी।
👉 यह भी पढ़ें:
- इंदौर के यशवंत क्लब के कश्मकश भरे चुनाव में गौरानी–सचदेवा पैनल की जीत, पम्मी छाबड़ा के पैनल ने भी दी जोरदार टक्कर
- यशवंत क्लब के चुनाव रविवार 28 जून को : हर साल 10 सदस्यों को मिलेगी सदस्यता, एजीएम ने प्रस्ताव किया पारित
- नीतीश कुमार बने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पार्टी की बैठक में लगी मुहर, बिहार की कमान एक बार फिर कुशवाह के हाथ
- झारखंड राज्यसभा चुनाव में हार के बाद INDIA गठबंधन में घमासान! RJD ने कांग्रेस को दी खुली चेतावनी, क्या बढ़ने वाली है दरार?
- मध्यप्रदेश के राज्यसभा प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी, लिस्ट में भाजपा के तीन प्रत्याशियों के नाम
- Rajya Sabha Election Controversy: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, क्या लोकतंत्र पर मंडरा रहा है नया राजनीतिक संकट?
राहुल ने निकाली थी घुसपैठिया बचाओ यात्रा
अमित शाह ने घुसपैठियों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि घुसपैठियों को देश से बाहर निकालना चाहिए या नहीं? भीड़ से सहमति के नारे आने पर उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि राहुल बाबा ने चार महीने पहले घुसपैठिया बचाओ यात्रा निकाली थी। चाहे राहुल गांधी कितनी भी यात्रा निकाल लें, लेकिन हम एक–एक घुसपैठिए को देश से बाहर निकालकर रहेंगे। शाह ने कहा कि क्या कोई बांग्लादेशी घुसपैठिया तय करेगा कि बिहार का मुख्यमंत्री कौन बनेगा?



