चिराग पासवान लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव, लोजपा की संसदीय बोर्ड की बैठक में हुआ फैसला

Date:

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान बिहार विधानसभा चुनाव में मैदान संभालेंगे। यह फैसला लोक जनशक्ति पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक में लिया गया। बैठक में पार्टी ने तय किया कि चिराग केवल चुनाव प्रचार में सक्रिय रहेंगे, बल्कि खुद किसी प्रमुख सीट से उम्मीदवार भी होंगे।

लोजपा सांसद अरुण भारती ने ट्वीट कर चिराग पासवान के चुनाव लड़ने के फैसले की पुष्टि की है। उन्होंने लिखा है कि कार्यकर्ताओं की यह भी भावना है कि इस बार वे किसी आरक्षित सीट से नहीं, बल्कि एक सामान्य सीट से चुनाव लड़ें। इससे यह संदेश जाएगा कि वे अब सिर्फ एक वर्ग नहीं, पूरे बिहार का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं। कुछ समय पहले चिराग पासवान ने कहा था कि पीएम मोदी से जो मेरे संबंध हैं उसे लेकर इस तरह की बातें कही जाती हैं, लेकिन मैं मानता हूं कि गठबंधन के अंदर जिस तरह से मुझे कार्य करने की स्वतंत्रता मिलती है, उसके बारे में सबको पता है। बीते कुछ समय में ऐसे कई विषय आए जहां मैं भाजपा के खिलाफ उनके सामने ही खड़ा था। चाहे बात हिंदूमुस्लिम विवाद की हो या फिर लेटरल एंट्री की, जाति आधारित जनगणना पर मैंने अपनी स्पष्ट राय रखी है। मैं किसी का प्रॉक्सी बनकर काम नहीं करता हूं। मेरा पीएम मोदी के प्रति समर्पण अटूट है। मैं उनसे जितना प्यार करता हूं उतना प्यार मैंने अपने पिता से किया होगा।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Bhutan Earthquake: आधी रात कांपी धरती, बंगाल में मची अफरा-तफरी! मोबाइल अलर्ट के कुछ सेकंड बाद महसूस हुए तेज झटके

जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार, भूकंप का केंद्र भूटान में स्थित था और इसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर दर्ज की गई। कम गहराई होने के कारण झटकों का असर दूर-दूर तक महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.6 मापी गई