नई दिल्ली। क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज और भारतीय क्रिकेटर रिंकू की शादी की तारीख तय हो गई है। 8 जून को लखनऊ में प्रिया और रिंकू की सगाई है, जबकि शादी 18 नवंबर को वाराणसी में शादी है।
बताया जाता है कि प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की शादी की बात इस साल के जनवरी महीने में ही हो गई थी। रिंकू सिंह और प्रिया सरोज के परिवार ने खुशखबरी शेयर करते हुए कहा था कि दोनों बच्चे एक दूसरे को पसंद करते हैं और शादी करना चाहते हैं। समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने खुद यह जानकारी दी थी कि उनकी बेटी प्रिया की एक दोस्त के पिता क्रिकेटर हैं। उन्हीं के जरिए रिंकू सिंह और प्रिया की मुलाकात हुई थी। दोनों काफी समय से एक दूसरे को जानते हैं। प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश के मछलीशहर से सांसद हैं इसी सीट से उनके पिता तूफानी सरोज तीन बार के सांसद रहे हैं।


