लखनऊ। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की लखनऊ के पांच सितारा होटल में सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई हो गई है। रिंकू–प्रिया की रिंग सेरेमनी में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, डिंपल यादव, जया बच्चन, इकरा हसन, रामगोपाल यादव समेत कई बड़े नेता भी शामिल हुए। शादी 18 नवंबर को होगी। वाराणसी की रहने वाली प्रिया सरोज मछलीशहर लोकसभा सीट से सांसद हैं। इनके पिता तूफानी सरोज अभी सपा के विधायक हैं और वे तीन बार सांसद भी रह चुके हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
रिंकू सिंह ने जैसे ही प्रिया को रिंग पहनाई तो वो पल प्रिया के लिए काफी भावुक हो गया। इस दौरान सांसद प्रिया सरोज की आंखों से आंसू की धारा बह निकली। प्रिया सरोज की आंखों से आंसू देखकर रिंकू सिंह भी थोड़ा असहज हो गए। इसी दौरान होटल के स्टाफ टिशू पेपर लेकर पहुंचा तो प्रिया ने गाल तक पहुंचे आंसुओं को साफ किया। इससे पहले रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने होटल में प्री–इंगेजमेंट शूट भी कराया। सफेद शेरवानी में रिंकू और हल्के गुलाबी लहंगे में प्रिया सरोज एक–दूसरे का हाथ थामे स्टेज तक पहुंचे और विधि–विधान से रिंग सेरेमनी की रस्म को पूरा किया।


