बीमा भारती ने कहा- पूर्णिया से गठबंधन ने बनाया उन्हें उम्मीदवार
जनता दल यूनाइटेड छोड़कर हाल ही में राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हुईं बीमा भारती ने दावा किया है कि पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र से महागठबंधन ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बीबीसी से बीमा भारती के दावे की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि बीमा भारती को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है.



