वैशाली में तेजस्वी यादव के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल
बिहार के वैशाली जिले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के काफिले में शामिल एक एस्कॉर्ट गाड़ी तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। यह हादसा हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर गोरौल थाना क्षेत्र के गोड़ीया पुल के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एस्कॉर्ट गाड़ी में सवार तीन पुलिसकर्मी और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए।
👉 यह भी पढ़ें:
- नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने के फैसले पर बोले राजद नेता तेजस्वी यादव-अब नहीं बचेगी जदयू, भाजपा ने सीएम को हाईजैक किया
- राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने तेजस्वी यादव, पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हुआ फैसला
- बिहार चुनाव में नहीं चला लालू परिवार का जादू, हारते-हारते जीते तेजस्वी यादव, तेज प्रताप की बुरी हार
- एग्जिट पोल को झुठलाते हुए बोले तेजस्वी यादव, 14 नवंबर को महागठबंधन की जात होगी, 18 को लेंगे शपथ

हादसे के समय चाय की दुकान पर थे तेजस्वी यादव
बताया गया कि तेजस्वी यादव मधेपुरा में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पटना लौट रहे थे। रास्ते में वे गोरौल थाना क्षेत्र में एक चाय की दुकान पर रुके हुए थे। उसी दौरान अनियंत्रित ट्रक ने उनके काफिले में शामिल पुलिस एस्कॉर्ट गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।
घायल पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर
घटना के तुरंत बाद तेजस्वी यादव ने अपनी गाड़ी से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायल पुलिसकर्मियों में रामनाथ यादव, ललन कुमार और धरविर कुमार शामिल हैं। इन सभी का इलाज स्थानीय सदर अस्पताल में चल रहा है, जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
तेजस्वी यादव ने खुद अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल
हादसे की सूचना मिलते ही तेजस्वी यादव खुद सदर अस्पताल पहुंचे और घायल पुलिसकर्मियों और ड्राइवर का हालचाल जाना। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा,यदि ट्रक का नियंत्रण नहीं खोता, तो मैं भी इस हादसे का शिकार हो सकता था।”
ट्रक जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार
इस हादसे के तुरंत बाद तेजस्वी यादव ने प्रशासन से संपर्क किया। ट्रक को निकटवर्ती टोल प्लाजा पर रोका गया और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
यह घटना वीआईपी काफिलों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है, खासकर तब, जब विपक्ष के नेता की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक सामने आई है।


