नई दिल्ली। अपने बयानों से हमेशा केंद्र सरकार व भाजपा पर निशाना साधने वाली भोजपुरी गायिका नेया सिंह राठौर ने मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह के बयान पर जमकर भड़ास निकाली है। उन्होंने कहा कि मंत्री शाह ने कर्नल कुरैशी का आतंकियों की बहन सिर्फ इसलिए कहा क्योंकि वो मुसलमान है। ये कितना भी नाटक कर लें,लेकिन मुस्लिम से अपनी नफरत को छुपा नहीं सकते हैं।
नेहा सिंह राठौर ने एक्स पर वीडियो शेयर कहा है कि कर्नल सोफिया क़ुरैशी मेरी अपनी बहन हैं, वो मेरी बड़ी बहन हैं…और हमेशा रहेंगी। नेहा ने लिखा कि मैं पूछना चाहती हूं कि उसकी हिम्मत कैसे हुई ऐसा बोलने की। एक आर्मी अफसर को इन्होंने आतंकियों की बहन सिर्फ इसलिए बोला क्योंकि वो मुसलमान है.। उस नेता में इतना बड़ा बयान देने का हौसला कहां से आया। ये हौसला उन्हें उस महान नेता से मिला है जो मुसलमानों को पंचर जोड़ने वाला कहता है। नेहा ने कहा कि सच ये है कि भाजपा नेता सशक्त महिलाओं को बर्दाश्त नहीं कर पाते। इनकी सोच इतनी छोटी है कि ये आज तक हिन्दू मुसलमान से आगे सोच ही नहीं पाए हैं। ये कितनी भी एक्टिंग कर लें लेकिन मुसलमानों से अपनी नफरत को छुपा नहीं सकते। इस नेता ने देशभर की महिलाओं के बल को तोड़ा है। आर्मी के मनोबल को कमजोर को कम किया है और सैन्य बलों में मौजूद महिलाओं को दुखी किया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- बचने का रास्ता न देख मंत्री विजय शाह ने फिर बहाए ‘घड़ियाली आंसू’, सुप्रीम कोर्ट के डर से मांगी माफी, सरकार को देना है जवाब
- सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, मंत्री पद से हटाने की मांग
- मंत्री विजय शाह के केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, एसआईटी ने जांच के लिए और समय मांगा, कर्नल सोफिया कुरैशी पर की थी टिप्पणी
- सोफिया कुरैशी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने विजय शाह की माफी को किया अस्वीकार, कहा-कई बार लोग मगरमच्छ के आंसू भी बहाते हैं


