टाइफाइड से जंग: भारत ने तैयार किया दुनिया का पहला डुअल-स्ट्रेन वैक्सीन!

Date:

टाइफाइड से जंग: भारत ने तैयार किया दुनिया का पहला डुअल-स्ट्रेन वैक्सीन!

टाइफाइड भारत में हर साल लाखों लोगों को प्रभावित करने वाली गंभीर बीमारी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, 2022 में 4 लाख से अधिक मामले दर्ज हुए, जिनमें से करीब 9,000 लोगों की जान चली गई। गर्मी और बारिश के मौसम में इसके मामलों में तेजी से बढ़ोतरी होती है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर भारी दबाव पड़ता है।

टाइफाइड का कारण और प्रसार

  • यह साल्मोनेला बैक्टीरिया से फैलता है और दूषित पानी व भोजन से फैलने की संभावना अधिक होती है।

  • मलीन बस्तियों और अस्वच्छ इलाकों में इसके मामले सबसे ज्यादा दर्ज किए जाते हैं।

  • समय पर इलाज न मिलने से यह जानलेवा भी साबित हो सकता है।

भारत ने बनाई टाइफाइड के खिलाफ दुनिया की पहली प्रभावी वैक्सीन

भारत ने टाइफाइड को खत्म करने के लिए एक अतिप्रभावी वैक्सीन तैयार की है, जो बैक्टीरिया के दोनों प्रमुख स्ट्रेनों (Salmonella Typhi और Salmonella Paratyphi-A) पर एक साथ काम कर सकती है।

अब तक उपलब्ध टीके

  • वीआई पॉलीसेकेराइड वैक्सीन

  • टाइफाइड कंजुगेट वैक्सीन (TCV)

हालांकि, ये दोनों केवल साल्मोनेला टाइफी को टारगेट करते थे।

नई वैक्सीन की खासियत

  • यह दोनों प्रकार के साल्मोनेला बैक्टीरिया पर प्रभावी होगी।

  • भारत में पहली बार विकसित हुई इस वैक्सीन को राष्ट्रीय जीवाणु संक्रमण अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने तैयार किया है।

  • इस पर जल्द ही देशभर में परीक्षण शुरू होंगे।

कैसे करेगा नया टीका काम?

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक,

  • चूहों पर किए गए परीक्षणों में यह वैक्सीन प्रभावी साबित हुई।

  • इससे शरीर में पर्याप्त एंटीबॉडी विकसित हुई, जो बैक्टीरिया के विभिन्न स्ट्रेनों से सुरक्षा प्रदान कर सकती है।

  • इसके व्यापक उपयोग से टाइफाइड को जड़ से खत्म करने में मदद मिलेगी।

टाइफाइड के लक्षण और बचाव

लक्षण:

104°F तक तेज बुखार

ठंड लगना, सिरदर्द, कमजोरी
मांसपेशियों और पेट में दर्द
दस्त या कब्ज की समस्या
त्वचा पर चकत्ते, भूख न लगना

कैसे करें बचाव?

स्वच्छ पानी का सेवन करें।
भोजन को अच्छी तरह से पकाकर खाएं।
नियमित हाथ धोने की आदत डालें।
टाइफाइड से प्रभावित इलाकों में यात्रा के दौरान टीकाकरण कराएं।

क्या यह वैक्सीन भारत के राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल होगी?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि इस नई वैक्सीन को जल्द ही राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए, जिससे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में इसे प्राथमिकता दी जा सके।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की निगाहें अब इस वैक्सीन के ट्रायल और उसके प्रभावी परिणामों पर टिकी हुई हैं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में गोंडोला की केबल कार में सोमवार को अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इसके कारण करीब 300 पर्यटक हवा में ही फंस गए। इसके बाद वहां चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसमें सेना भी मदद कर रही है।