आंध्र प्रदेश एग्जिट पोल ;विधानसभा में TDP-BJP गठबंधन को बहुमत के आसार, YSR कांग्रेस को झटका
लोकसभा चुनाव 2024 के साथ चार राज्यों- ओडिशा, आंध्र प्रदेश, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान भी समाप्त हो चुके हैं। सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में मतगणना भी पूरी हो चुकी है। अरुणाचल प्रदेश में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है। सिक्किम की 32 सीटों में 31 पर जीत हासिल करने वाली सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) सरकार बनाएगी। अब ओडिशा और आंध्र प्रदेश में चार जून को मतगणना होगी। चुनाव आयोग की आधिकारिक मतगणना से सातवें और अंतिम चरण का मतदान समाप्त हुआ और एग्जिट पोल के अनुमान भी आ चुके हैं। एग्जिट पोल में इस बात का संकेत मिलने लगे हैं कि किस राज्य में कौन सी पार्टी या गठबंधन सरकार बनाने के लिए सबसे मजबूत स्थिति में होगी। आंध्र प्रदेश विधानसभा में बहुमत के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को 88 सीटें जीतनी होंगी।

आंध्र प्रदेश में सत्ता बदलने का अनुमान है। पीपुल्स प्लस के एग्जिट पोल के मुताबिक वाईएसआर कांग्रेस को 45-60 सीटें मिलने का अनुमान है। टीडीपी और भाजपा गठबंधन को 111-135 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस खाता खोलने के लिए भी संघर्ष करेगी। टीवी-5 तेलुगू के एग्जिट पोल में भी सत्ता परिवर्तन के रुझान सामने आए हैं। वाईएसआर कांग्रेस को महज 14 सीटें मिलने के आसार हैं। पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू और भाजपा के गठजोड़ को बड़ा राजनीतिक लाभ मिलता दिख रहा है। नायडू की तेलुगू देशम पार्टी (TDP) और भाजपा गठबंधन को 161 सीटें मिलने का अनुमान है। इस अनुमान के मुताबिक कांग्रेस और अन्य का खाता भी नहीं खुलेगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: बस-लॉरी टक्कर के बाद आग, 14 लोगों की दर्दनाक मौत
- दूसरा या तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25 हजार रुपए, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू का फैसला, 18 साल तक शिक्षा भी फ्री
- आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में पटाखा फैक्टरी में धमाका, 21 लोगों की मौत, कई की हालत गंभीर
- आंध्र प्रदेश में बड़ा रेल हादसा: टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस में आग, एक यात्री की मौत


