26/11 मामले में तहव्वुर राना के खिलाफ केस लड़ेंगे एडवोकेट नरेन्दर मान, एनआईए के स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर नियुक्त
केंद्र सरकार ने 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के साजिशकर्ता तहव्वुर राना के खिलाफ केस की पैरवी के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता नरेन्दर मान को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर नियुक्त किया है।
नरेन्दर मान, राना और उसके सहयोगी डेविड कोलमैन हेडली के खिलाफ एनआईए की ओर से अदालत में केस लड़ेंगे। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक गजट अधिसूचना जारी की है।
इस अधिसूचना के अनुसार, नरेन्दर मान की नियुक्ति अधिसूचना जारी होने की तारीख से तीन साल की अवधि के लिए या मुकदमा पूरा होने तक (जो भी पहले हो) के लिए की गई है।
यह नियुक्ति ऐसे समय पर की गई है जब तहव्वुर राना को अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित किया जा रहा है। राना के भारत लाए जाने से ठीक एक दिन पहले, बुधवार को यह अधिसूचना जारी की गई थी।
एनआईए को उम्मीद है कि राना से पूछताछ में 26/11 हमले में पाकिस्तान की भूमिका से जुड़े अहम सुराग सामने आ सकते हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा पर कनाडा की सख्ती, नागरिकता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू
- 26/11 ;तहव्वुर राणा से एनआईए की घंटों की गहन पूछताछ जारी
- मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा से एनआईए की पूछताछ जारी, दुबई लिंक और वॉइस सैंपल पर फोकस
- शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत का दावा-बिहार और बंगाल चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को दे दी जाएगी फांसी


