हिमाचल प्रदेश विधानसभा से बीजेपी के 15 विधायक निष्कासित
हिमाचल प्रदेश विधानसभा से नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित बीजेपी के 15 विधायकों को निष्कासित कर दिया गया है
सोमवार को हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के लिए हुए मतदान में कांग्रेस के छह विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की. इस चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी को हराकर बीजेपी उम्मीदवार हर्ष महाजन की जीत हुई. इसके बाद से राज्य में सियासी संकट गहरा गया है.बुधवार को विक्रमादित्य सिंह ने सुक्खू सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दिया. इसके बाद विधानसभा स्पीकर ने बीजेपी के 15 विधायकों को निष्कासित कर दिया. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान स्पीकर ने विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर सहित 15 विधायकों को निष्कासित किया है.
👉 यह भी पढ़ें:
- हिमाचल में बर्फ़बारी का दोहरा असर: बागवानी-पर्यटन को राहत, आम जनजीवन ठंड से बेहाल
- नए साल के पहले दिन हिमाचल प्रदेश के सोलन में पुलिस थाने के पास ब्लास्ट, आसपास की इमारतों के चकनाचूर हुए कांच
- चंडीगढ़ पर हिमाचल का भी बराबर हक” — मुख्यमंत्री सुक्खू का बयान
- उत्तर भारत में बढ़ी सर्दी की रफ्तार, हिमाचल में माइनस तापमान तो राजस्थान में पारा सात डिग्री तक गिरा


