द फैमिली मैन 3 का ट्रेलर आउट, इस बार आपको चौंकाएंगे मनोज बाजपेयी, जोरदार भूमिका में दिखेंगे जयदीप अहलावत

Date:

मुंबई। मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज फैमिली मैन सीज़न 3′ का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। इसमें श्रीकांत तिवारी यानी मनोज बाजपेयी अपने परिवार और देश को एक आसन्न खतरे से बचाने के लिए समय के खिलाफ दौड़ लगाते हुए दिखाई देते हैं। इसमें जयदीप अहलावत भी जोरदार भूमिका में नजर आ रहे हैं।

अमेज़न प्राइम वीडियो ने शुक्रवार दोपहर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सीज़न 3 का ट्रेलर रिलीज किया। ट्रेलर की शुरुआत श्रीकांत (मनोज) से होती है जो अपने परिवार को बताता है कि वह एक जासूस है। फिर पता चलता है कि उसे एक वांछित अपराधी घोषित कर दिया गया है और उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी है। देखते ही देखते श्रीकांत इंडिया का मोस्ट वांटेड क्रिमिनल बन जाता है, जिसके पीछे पुलिस पड़ जाती है।

ट्रेलर में श्रीकांत परिवार के साथ अपने नए दुश्मनों (जयदीप अहलावत और निमरत कौर) और अपनी खुद की ही इंटेलिजेंस यूनिट से भागता नजर आता है। इस बार उसके सामने ऐसी चीजें और परिस्थितियां हैं, जो पहले नहीं थीं। हर चीज उसके कंट्रोल से बाहर है। फैमिली मैन 3 में पिछले दो सीजन की तरह ही मजेदार डायलॉग और हैरतअंगेज चेजिंग सीन होने वाले हैं। इस बार उसे परिवार और खुद के साथसाथ देश को भी एक बड़े खतरे से बचाना है। द फैमिली मैन 3 प्राइम वीडियो पर 21 नवंबर को रिलीज होगी। इसमें शारिब हाशमी, प्रियामणि, वेदांत सिन्हा, गुल पनाग और श्रेया धनवंतरी भी होंगी।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

HIV Cure Research: क्या HIV के इलाज में मिली बड़ी सफलता? Fingolimod दवा ने वैज्ञानिकों को चौंकाया, शरीर से लगभग गायब हुआ वायरस

एचआईवी (HIV) के इलाज और संभावित Functional Cure की दिशा में वैज्ञानिकों को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है।