पुलिस से भाग रहे रणवीर इलाहाबादिया ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट-जान से मारने की मिल रही धमकी

Date:

मुंबई। समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े विवाद के बाद रणवीर इलाहाबादिया समेत कई लोगों पर एफआईआर दर्ज है। इसके बाद पुलिस ने रणवीर की तलाश शुरू कर दी। वह न तो घर पर मिला और न ही उससे फोन पर पुलिस संपर्क कर पा रही थी। अब उसने इंस्टाग्राम पर सफाई दी है। उसने बताया कि वो भाग नहीं रहा है और उन्हें कोऑपरेट कर रहे हैं। उसने बताया कि उन्हें पुलिस और भारत की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है, लेकिन उन्हें जान से मारने और उनकी फैमिली को चोट पहुंचाने की धमकियां मिल रही हैं।

रणवीर ने अपने इंस्टा पोस्ट पर लिखा है कि मैं और मेरी टीम पुलिस और दूसरी सभी अथॉरिटीज के साथ कोऑपरेट कर रहे हैं। मैं उचित प्रक्रिया का पालन करूंगा और सभी एजेंसीज की चांज में मदद करूंगा। उन्होंने पैरेंट्स कहा है कि पैरेंट्स को लेकर की गई मेरी टिप्पणी बहुत ही असंवेदनशील और अपमानजनक थी। ये मेरी मोरल रिस्पॉन्सिबिलिटी बनती है कि मैं सही करूं और मैं सच में इसके लिए माफी मांगता हूं रणवीर ने लिखा है कि मुझे लोगों से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। वो मुझे जाने से मारना चाहते हैं और मेरे परिवार को भी नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। कुछ लोग मेरी मां के क्लीनिक में पेशेंट बनकर घुसे थे। मैं बहुत डरा हुआ हूं और मुझे नहीं पता है कि मैं क्या करूं।

इंडियाज गॉट लेटेंट में की थी टिप्पणी

समय रैना के कॉमेडी शो इंडियाज गॉट लेटेंट में कई लोगों के साथ रणवीर इलाहाबादिया भी जज पैनल में थे। इस कार्यक्रम में उन्होंने एक कंटेस्टेंट से पैरेंट्स की इंटीमेसी को लेकर अपमानजनक सवाल पूछा था। इसके बाद ये मामला विवादों में गया और रणवीर, समय, और अपूर्वा मखीजा समते कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आपको याद होगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में अमित शाह को क्या कहा था? प्रियंका ने कहा था-गृह मंत्रीजी हंस रहे हैं। सारी तैयारी पहले से कर ली है। चाणक्य भी जिंदा होते तो आश्चर्य में पड़ जाते। प्रियंका के कहने का मतलब था कि पूरा विपक्ष आपकी चालाकी को समझ चुका है। और हुआ यही, इस बार विपक्ष ने चाणक्य की चालाकी चलने नहीं दी। भले ही विपक्ष भाजपा पर इस बिल के माध्यम से अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने का आरोप लगा रही है, लेकिन हम नहीं मानते। इसके बावजूद विपक्ष ही नहीं आम जनता के मन में यह सवाल है कि पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में विधानसभा चुनाव के बीच ही संसद का विशेष सत्र बुलाकर इस बिल को लाने की क्या जरूरत थी? चलो यह भी मान लिया कि बिल लाना जरूरी था, फिर पूरे देश में नारी शक्ति वंदन कैंपेन क्यों चलाया जा रहा था। भाजपा हर जिले, गांव-कस्बे में यह आयोजन कर रही थी और सारे वरिष्ठ नेता नारी शक्ति बिल का गुणगान कर रहे थे। चुनाव सभाओं में भी इसका जमकर इस्तेमाल किया गया। विपक्ष यह भी सवाल उठा रहा था कि महिला आरक्षण विधेयक साल 2023 में ही पारित हो चुका है, फिर इसकी जरूरत क्यों? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह तक फुल कॉन्फिडेंस में थे कि इस बार यह बिल जरूर पास होगा। जब सारे हथियार फेल हो गए तो पीएम मोदी ने बिल पर मतदान से पहले एक अपील की-मैं सभी सांसदों से कहूंगा... आप अपने घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए ...। आप में से बहुतों को याद होगा कि पूर्व प्रधानमंत्री बीपी सिंह ने मंडल कमीशन के समय भी संसद में ऐसी ही अपील की थी, लेकिन विपक्ष सरकार की मंशा को समझ गया था और सरकार की हार हुई थी। आपने महिला आरक्षण बिल की शर्त में लिखा कि आरक्षण तभी लागू होगा जब अगली जनगणना और उसके बाद सीटों का 'परिसीमन' होगा। कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के दलों ने आरोप लगाया कि सरकार परिसीमन करके एक राजनीतिक साजिश रचने की कोशिश कर रही है। माना कि आप राजनीति के चाणक्य हैं, लेकिन यह भी सच है कि चाणक्य दोबारा पैदा नहीं हो सकते… और यह भी सच है कि अगर आप चाणक्य जैसे भी होते तो इस बिल के गुब्बारे में इतनी हवा नहीं भरते…