कल है स्कंद षष्ठी, भगवान कार्तिकेय की पूजा-अर्चना से मनोकामना होगी पूरी

Date:

इंदौर। हर महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर स्कंद षष्ठी मनाई जाती है। यह दिन भगवान शिव के पुत्र भगवान कार्तिकेय को समर्पित है। भगवान कार्तिकेय की पूजाअर्चना और व्रत करने से शुभ फल प्राप्त होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान कार्तिकेय की उपासना करने से शत्रुओं का नाश होता है। साथ ही घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली का आगमन होता है। आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि तिथि की शुरुआत 11 जुलाई को सुबह 10 बजकर 03 मिनट से होगी। वहीं, इसका समापन 12 जुलाई को दोपहर 12 बजकर 32 मिनट पर होगा। ऐसे में स्कंद षष्ठी 11 जुलाई को मनाई जाएगी।

इस दिन सुबह उठकर गंगाजल युक्त पानी से स्नान करें। इसके बाद वस्त्र धारण कर सूर्य देव को जल अर्पित करें। अगर विशेष कार्य में सिद्धि प्राप्त करना चाहते हैं, तो व्रत रख सकते हैं। अब पंचोपचार एवं षोडशोपचार कर भगवान कार्तिकेय की पूजा करें। इसके लिए चौकी पर कपड़ा बिछाकर कार्तिकेय की प्रतिमा विराजमान करें। अब फल, फूल, दूध, दही, श्रीखंड, घी, अक्षत, धूप, दीप, हल्दी समेत आदि चीजें अर्पित करें। प्रभु की आरती कर कार्तिकेय चालीसा का पाठ और मंत्रों का जप करें। अंत में फल, खीर और मिठाई समेत आदि चीजों का भोग लगाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर पुलिस को मिली सफलता, प्रदेश में तीसरे नंबर पर आई फिंगर प्रिंट इकाई, कमिश्नर ने पूरी टीम को दी बधाई

भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में ICJS Implementation & Digital Integration Workshop का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रदेश के सभी जिलों के कार्यों का विगत एक वर्ष के प्रदर्शन के आधार पर मूल्यांकन किया गया। इसमें इंदौर पुलिस को भी बड़ी सफलता मिली है। इंदौर की फिंगर प्रिंट इकाई को पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है।