रक्षाबंधन पर आज कई दुर्लभ संयोग, सुबह से लेकर शाम तक राखी बांधने के मुहूर्त, कुछ राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Date:

इंदौर। शनिवार 9 अगस्त को सावन महीने की पूर्णिमा तिथि पर राखी का त्योहार मनाया जाएगा। पंचांग के मुताबिक इस साल श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त 2025 को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट पर शुरू हो रही है। यह तिथि 9 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 21 मिनट पर समाप्त होगी।

ज्योतिषियों के अनुसार इस साल राखी पर भद्रा का साया नहीं रहेगा। दरअसल, सावन महीने की पूर्णिमा तिथि पर भद्रा सूर्योदय से पहले खत्म हो जाएगी। यह 8 अगस्त को दोपहर 02 बजकर 12 मिनट से शुरू होगी। इसका समापन अगले दिन सुबह 1 बजकर 52 मिनट पर है। इस दिन सूर्योदय सुबह 5 बजकर 47 मिनट पर होगा। राहुकाल सुबह 9 बजकर 07 मिनट से शुरू होगा। यह सुबह के 10 बजकर 47 मिनट तक बना रहेगा। इस अवधि में राखी नहीं बांधनी चाहिए।

रक्षाबंधन मुहूर्त

शुभ : प्रात: 7.40 से 9.17

अपराह्नकाल मुहूर्त : दोप 1:50 से सायं 4:25

अभिजित मुहूर्त : दोप 12:06 से 12:58

लाभ : दोप 2:09 से दोप 3:47

अमृत : दोप 3:47 से सायं 5:24

लाभ : सायं 7:02 से रात्रि 8:24

शुभ : रात्रि 9:47 से 11:10

इन तीन राशि वालों को होगा फायदा

इस साल रक्षाबंधन पर एक ऐसा दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है जो 297 साल पहले बना था। इस दिन सूर्य कर्क राशि में, गुरु और शुक्र मिथुन में, राहु कुंभ और केतु सिंह में रहेगा। बताया जा रहा है ग्रहों की ऐसी स्थिति राखी पर कई सालों पहले बनी थी। ये दुर्लभ संयोग 3 राशियों के लिए बेहद शुभ है।

तुलारक्षाबंधन के दिन बन रहे इस दुर्लभ संयोग से तुला राशि वालों को काफी फायदा होने की बात कही जा रही है। इस राशि वालों के लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधरेगी। बिजनेस करते हैं तो इसमें लाभ मिलेगा, नौकरी करने वालों के तरक्की मिलने की संभावना है।

मकर-यह दुर्लभ संयोग मकर राशि वालों के लिए भी फायदेमंद साबित होगा। ज्योतिषियों के अनुसार आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे, क्योंकि भाग्य आपका साथ देगा। अचानक धन लाभ होने के संकेत हैं। नए काम की शुरुआत होगी और बिजनेस में भी फायदा होगा।

कुंभइस राशि वालों को भी यह संयोग लाभ पहुंचाने वाला है। परेशानियां खत्म होंगी। नई नौकरी मिलने के भी योग हैं। कई माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है। विदेश से नौकरी का ऑफर सकता है। घरपरिवार के लोगों का हर काम में साथ मिलेगा।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।