अयोध्या। क्रिकेटर विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साध अयोध्या पहुंचे। वहां उन्होंने हनुमान गढ़ी मंदिर के दर्शन किए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें विराट और अनुष्का हनुमान मंदिर में प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं। इन दिनों लगातार विराट धार्मिक स्थलों पर जा रहे हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- भारत तीसरी बार बना टी-20 विश्व कप विजेता, विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टीम की जमकर सराहना की
- विराट कोहली फिर बने आईसीसी वनडे रैंकिंग के नंबर वन बल्लेबाज, रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर पहुंचे
- रांची में विराट कोहली ने शतक मार तोड़े कई रिकॉर्ड, किसी एक फॉर्मेट में सर्वाधिक शतक बनाकर सचिन तेंदुलकर से आगे निकले
- सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ने महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत को बताया “प्रेरणादायक पल”
वायरल वीडियो में अनुष्का शर्मा को पिंक कलर के आउटफिट में देखा जा सकता है। उन्होंने सिर पर पल्लू लिए दर्शन किए। विराट कोहली व्हाइट कलर के आउटफिट में दिखें। दोनों भक्ति में डूबे नजर आए। उल्लेखनीय है कि विराट कोहली ने कुछ समय पहले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया है। इसके तुरंत बाद वे वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में पहुंचे थे। विराट इससे पहले भी अनुष्का के साथ प्रेमानंद महाराज के आश्रम में जाते रहे हैं।


